कार लोन की लंबी EMI क्यों डबल घाटे का सौदा, नई कार खरीदने का क्या है बेस्ट तरीका?

अगर आप कार खरीदने जा रहे हैं और लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो EMI तय करने से पहले यह जरूर जान लें कि कैसे लंबे समय की EMI के साथ कार चलाना जेब को दोहरी चपत है।

Car Loan and EMI Option : नई कार खरीदते समय सबसे पहले नजर जाती है उसकी कीमत और फिर EMI पर। यही वह जगह है जहां कई खरीदार गलती कर बैठते हैं। बैंक या फाइनेंस कंपनी अगर कम EMI दिखा दे, तो कार बजट में आसानी से फिट होती नजर आती है, लेकिन इस कम EMI के पीछे लोन की लंबी अवधि छिपी होती है। यानी हर महीने जेब से कम पैसा जाएगा, लेकिन कई साल तक भुगतान करना होगा और आखिर में ब्याज के रूप में काफी ज्यादा रकम निकलती है। यही वजह है कि कार लोन का फैसला सिर्फ इस आधार पर नहीं होना चाहिए कि हर महीने कितनी EMI देनी है? असली सवाल यह है कि कार के लिए कुल कितना पैसा चुकाना पड़ेगा और कितने समय तक कर्ज सिर पर रहेगा।

car loan emi

लंबा लोन बढ़ाएगा मुश्किल

लंबी EMI का पहला नुकसान- ज्यादा ब्याज

मान लीजिए आपने 10 लाख रुपये का कार लोन 9 फीसदी की सालाना ब्याज दर पर लिया। यह सिर्फ समझाने के लिए एक उदाहरण है; वास्तविक दर बैंक, आपकी क्रेडिट प्रोफाइल और लोन की शर्तों पर निर्भर करेगी। अगर यही 10 लाख रुपये का लोन 3 साल के लिए लिया जाए तो EMI करीब 31,800 रुपये होगी। तीन साल में कुल भुगतान करीब 11.45 लाख रुपये बैठेगा, यानी ब्याज करीब 1.45 लाख रुपये। अब यही लोन 5 साल के लिए लें तो EMI घटकर करीब 20,800 रुपये रह जाती है। देखने में यह काफी राहत देने वाली रकम है। लेकिन पांच साल में कुल भुगतान करीब 12.46 लाख रुपये होगा और ब्याज करीब 2.46 लाख रुपये पहुंच जाएगा। सात साल की अवधि में EMI करीब 16,100 रुपये तक आ सकती है। लेकिन कुल भुगतान करीब 13.51 लाख रुपये और ब्याज करीब 3.51 लाख रुपये हो जाएगा।

End of Feed