ऑटो न्यूज़

BH Series नंबर प्लेट गाड़ी में कौन लगवा सकता है? इसमें मिलती हैं कई सुविधाएं

BH का अर्थ 'भारत' होता है, इसलिए इसे भारत सीरीज नंबर प्लेट भी कहा जाता है। यह प्लेट कई सुविधाएं देती है, लेकिन इसे हर कोई नहीं ले सकता। यह केवल निजी वाहनों (कारों) के लिए उपलब्ध है, कमर्शियल वाहनों पर लागू नहीं होती।

Image

बीएच सीरीज नंबर प्लेट में ऑनर को कई सुविधाएं भी मिलती हैं।(फोटो क्रेडिट-Spinny)

आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ कार में BH Series वाली नंबर प्लेट देखने को मिली होगी। अगर आपको इस नंबर सीरीज के बारे में जानकारी नहीं है तो आपके लिए काम की खबर है। यह एक खास तरह की नंबर सीरीज होती है जो सभी लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं। BH सीरीज नंबर प्लेट की शुरुआत साल 2021 में हुई थी। इसका उद्देश्य उन लोगों का झंझट कम करना है जिनकी नौकरी एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर होती रहती है या जिन्हें काम के सिलसिले में अक्सर राज्यों के बीच यात्रा करनी पड़ती है।

BH का अर्थ 'भारत' होता है, इसलिए इसे भारत सीरीज नंबर प्लेट भी कहा जाता है। यह प्लेट कई सुविधाएं देती है, लेकिन इसे हर कोई नहीं ले सकता। यह केवल निजी वाहनों (कारों) के लिए उपलब्ध है, कमर्शियल वाहनों पर लागू नहीं होती। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि अपनी कार के लिए BH सीरीज नंबर प्लेट कैसे प्राप्त करें, कौन इसके लिए पात्र है, इसके फायदे क्या हैं, किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है और आवेदन कैसे किया जाता है? आइए आपको इनके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

BH सीरीज नंबर प्लेट के लिए योग्यता

BH सीरीज नंबर प्लेट उन लोगों को मिल सकती है जो सरकारी नौकरी (केंद्र या राज्य), बैंक में कार्यरत हों, या फिर ऐसी निजी कंपनियों में काम करते हों जिनके दफ्तर कम से कम चार राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद हों।

BH सीरीज नंबर प्लेट में मिलते हैं कई फायदे

BH नंबर प्लेट के दो मुख्य फायदे हैं, पहला बड़ा फायदा यह है कि दूसरे राज्य में जाने पर वाहन को दोबारा रजिस्टर नहीं कराना पड़ता, जिससे समय और कागजी प्रक्रिया दोनों की बचत होती है। इसका दूसरा बड़ा फायदा यह है कि रोड टैक्स एकमुश्त भरने की जरूरत नहीं होती। इसे आप हर दो साल के ब्लॉक में जमा कर सकते हैं। यह सुविधा लोगों का आर्थिक बोझ कम करती है।

BH सीरीज नंबर के लिए इन डॉक्यूमेंट की जरूरत है

BH नंबर प्लेट लगवाने के लिए वाहन मालिक को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स देने पड़ते हैं। इसके लिए आपको PAN कार्ड, आधार कार्ड, कर्मचारी ID, फॉर्म 60 (वर्किंग सर्टिफिकेट) और वाहन से जुड़े अन्य पेपर शामिल हैं। BH सीरीज में रोड टैक्स में कोई छूट नहीं मिलती, लेकिन एक बड़ी सुविधा जरूर होती है—शुरुआत में आपको केवल दो साल का रोड टैक्स भरना होता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article