SUVs, MUVs और XUVs में क्या अंतर है, तीनों गाड़ी ही हैं लेकिन एक दूसरे हैं काफी अलग, जानें

SUVs Vs MUVs Vs XUVs: अक्सर लोग SUVs, MUVs और XUVs में अंतर समझ नहीं पाते और इन्हें एक ही श्रेणी में रख देते हैं, जबकि हकीकत यह है कि इन तीनों में डिजाइन, फीचर्स, उद्देश्य और क्षमता के आधार पर कई बड़े अंतर होते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में आजकल SUVs, MUVs और XUVs का दबदबा देखने को मिल रहा है। चाहे शहर की सड़कों पर दौड़ती चमचमाती गाड़ियां हों या फिर ऑफ-रोडिंग के लिए दमदार वाहन, हर सेगमेंट में ग्राहकों की अलग पसंद देखने को मिलती है। इन गाड़ियों की लोकप्रियता का मुख्य कारण है इनका स्पेस, कम्फर्ट और पावरफुल परफॉर्मेंस, लेकिन अक्सर लोग SUVs, MUVs और XUVs में अंतर समझ नहीं पाते और इन्हें एक ही श्रेणी में रख देते हैं, जबकि हकीकत यह है कि इन तीनों में डिजाइन, फीचर्स, उद्देश्य और क्षमता के आधार पर कई बड़े अंतर होते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

UVs vs MUVs vs XUVs

UVs vs MUVs vs XUVs

SUVs (Sport Utility Vehicles)

SUVs का मतलब है स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल। ये गाड़ियां ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस, बड़े टायर और दमदार इंजन के लिए जानी जाती हैं। इनका इस्तेमाल शहरों के साथ-साथ पहाड़ी और खराब रास्तों पर भी आराम से किया जा सकता है। SUV गाड़ियों में ऑफ-रोडिंग की क्षमता होती है और यह ज्यादा पावरफुल होती हैं। उदाहरण: Toyota Fortuner, Mahindra Scorpio, Tata Safariभारत में छोटी SUVs (जैसे Hyundai Venue, Tata Nexon) लगभग 8 लाख रुपये से शुरू होती हैं और बड़ी SUVs (जैसे Toyota Fortuner, Jeep Meridian) की कीमत 30-50 लाख रुपये या उससे अधिक तक जा सकती है।

End of Feed