Mahindra BE 6 Batman Edition: महिंद्रा ने अपनी नई BE 6 बैटमैन एडिशन इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर धमाका कर दिया है। यह कार DC की मशहूर ‘डार्क नाइट’ ट्राइलॉजी से प्रेरित है। लिमिटेड एडिशन के तौर पर पेश की गई यह गाड़ी सिर्फ टॉप पैक थ्री ट्रिम में उपलब्ध होगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 27.79 लाख रुपये है और कंपनी केवल 300 यूनिट्स ही बेचेगी, जिससे यह कलेक्टर्स के लिए एक सपनों की कार बन गई है।
इसका लुक शानदार सैटिन ब्लैक पेंट जॉब के साथ गोल्ड एक्सेंट्स से सजा है। इसके अलावा, गाड़ी के अंदर और बाहर कई जगह बैटमैन के प्रतीक चिन्ह (Bat Insignias) दिए गए हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं। पावर के मामले में यह वैरिएंट 79 kWh बैटरी के साथ आता है, जो 286 hp पावर देता है और ARAI रेंज 682 किमी तक का दावा करता है।
कैसे होगी बुकिंग
महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन की बुकिंग 23 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक ग्राहक केवल महिंद्रा इलेक्ट्रिक SUV की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुकिंग कर पाएंगे। इसके लिए प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, एडिशन का चुनाव करना होगा और 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट डिजिटल पेमेंट के जरिए जमा करना होगा। कंपनी ने साफ किया है कि जैसे ही सभी 300 यूनिट्स बुक हो जाएंगी, बुकिंग बंद कर दी जाएगी। इस खास एडिशन की डिलीवरी 20 सितंबर से शुरू होगी, जो कि इंटरनेशनल बैटमैन डे पर पड़ता है। इस लॉन्च से शुरुआती खरीदारों को एक यूनिक और थीम्ड अनुभव मिलेगा।
एक्सटीरियर और इंटीरियर
यह एडिशन बेहद आकर्षक लुक के साथ आता है। इसके एक्सटीरियर में सैटिन ब्लैक पेंट, गोल्डन ब्रेक कैलिपर्स और “BE 6 × The Dark Knight” बैजिंग दी गई है। बैटमैन के लोगो को अलॉय व्हील्स, विंडस्क्रीन, बंपर और इन्फिनिटी रूफ के नाइट ट्रेल लाइटिंग में शामिल किया गया है।
अंदर की बात करें तो केबिन में चारकोल लेदर फिनिशिंग के साथ ब्रश्ड गोल्ड एक्सेंट्स मिलते हैं। सीटों पर बैटमैन थीम्ड स्टिचिंग और डैशबोर्ड पर गोल्ड-प्लेटेड नंबर वाली लिमिटेड एडिशन प्लेट दी गई है। इसके अलावा, गाड़ी में थीम्ड स्टार्ट-अप एनीमेशन और बैट-लोगो बूस्ट बटन भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशन के मामले में यह एडिशन भी BE 6 पैक थ्री जैसा ही है। इसमें 79 kWh बैटरी लगी है, जो 286 hp पावर और 380 Nm टॉर्क देती है। यह गाड़ी 682 किमी की रेंज ऑफर करती है। साथ ही, 175 kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 20% से 80% तक बैटरी सिर्फ 20 मिनट में चार्ज हो सकती है।
