Electric Car खरीदने से पहले जान लें इसकी बैटरी लाइफ के बारे में, खराब हुई तो लाखों का लगेगा चूना
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Dec 12, 2025, 05:52 PM IST
अगर आप एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। इलेक्ट्रिक कार्स में हमें सुविधा तो मिलती है लेकिन अगर इसकी बैटरी खराब हुई तो लाखों रुपये का चूना लग सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले बैटरी रिप्लेसमेंट की जानकारी जरूर ले लें।
इलेक्ट्रिक कार की बैटरी रिप्लेसमेंट में लाखों रुपये का आ सकता है खर्च।(फोटो क्रेडिट-iStock)
दुनियाभर के ऑटोमोबाइल सेक्टर में पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। ग्लोबल मार्केट समेत भारतीय बाजार में भी इलेक्ट्रिक कार की संख्या बढ़ती जा रही है। लगभग हर एक कार निर्माता कंपनी इलेक्ट्रिक कार्स पर फोकस कर रही है। इलेक्ट्रिक कार महंगे पेट्रोल-डीजल के खर्च से तो बचाती ही है साथ में यह प्रदूषण को रोकने में भी मदद करती है। यही वजह से अब लोग इनकी तरफ फोकस कर रहे हैं।
अगर आप एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। इलेक्ट्रिक कार्स में हमें सुविधा तो मिलती है लेकिन खरीदने से पहले आपको इसके बारे में कुछ जरूरी जानकारी हांसिल कर लेनी चाहिए। अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने जा रहे हैं तो आज की खबर आपके बेहद काम आने वाली है।
पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कार में हम एक खर्च का अंदाजा लगा सकते हैं। लेकिन इलेक्ट्रिक कार में बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए अक्सर यह सवाल मन में आता है कि एक बैटरी की लाइफ कितनी होगी और अगर यह खराब हो जाए तो इसे बदलवाने में कितना खर्च आएगा। आइए आपको इसके बारें में डिटेल जानकारी देते हैं।
इलेक्ट्रिक कार की बैटरी लाइफ
इलेक्ट्रिक कार कंपनियाँ आमतौर पर बैटरी पर लगभग 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर तक की वारंटी देती हैं। हालांकि, बैटरी की असली उम्र इस बात पर निर्भर करती है कि कार का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। अगर बैटरी की सही तरह से देखभाल और मेंटेनेंस किया जाए, तो यह 8 से 10 साल तक आराम से चल सकती है। यह जानकारी उन लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है जो बैटरी बदलने की लंबी अवधि की लागत को लेकर चिंतित रहते हैं।
बैटरी बदलने का खर्च
इलेक्ट्रिक कारों की शुरुआती कीमत कम होती है, लेकिन खरीदार अक्सर बैटरी बदलने की अधिक लागत को लेकर परेशान रहते हैं। अनुमान के मुताबिक, एक इलेक्ट्रिक कार की बैटरी बदलने में कई लाख रुपये तक खर्च हो सकता है, जो कई लोगों के लिए एक बड़ी चिंता बन जाती है। मोटा-मोटी समझें तो इलेक्ट्रिक कार की बैटरी की कीमत कार की कुल कीमत का 60-65% हो सकता है. इसी वजह से इलेक्ट्रिक कार लेते समय उसकी मेंटेनेंस और बैटरी रिप्लेसमेंट की कुल लागत को समझना बहुत जरूरी है, ताकि आगे चलकर सही फैसला लिया जा सके।
बैटरी कमजोर होना सामान्य घटना
कार की बैटरी का कमजोर होना एक सामान्य बात है। समय के साथ बैटरी की चार्ज रखने की क्षमता कम होती जाती है, जिससे सीधा असर बैकअप पर पड़ता है और फुल चार्ज होने के बावजूद रेंज कम होने लगती है। एक समय ऐसा भी आता है जब इलेक्ट्रिक कार की रेंज काफी कम हो जाती है और कंपनी द्वारा बताई गई रेंज से बड़ा अंतर दिखाई देने लगता है। बैटरी के इस डिग्रेडेशन की वजह से गाड़ी के मालिक को काफी ज्यादा खर्च उठाना पड़ सकता है।