क्या होती है हाइब्रिड कार, कैसे करती है काम; किन लोगों के लिए है बेहतर

आज के समय में बढ़ती ईंधन की कीमतों और पर्यावरण प्रदूषण की समस्या के बीच हाइब्रिड कार एक स्मार्ट और किफायती विकल्प है। हाइब्रिड कारें पारंपरिक इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों का संयोजन कर चलती हैं, जिससे न केवल ईंधन की बचत होती है बल्कि की परफॉर्मेंस भी बेहतर रहती है।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों और प्रदूषण की समस्या के बीच हाइब्रिड कार एक बेहतर और किफायती विकल्प बन कर उभर रही हैं। हाइब्रिड कार पारंपरिक इंजन और इलेक्ट्रिक तकनीक दोनों का इस्तेमाल करती हैं, जिससे माइलेज तो बेहतर होता ही है। साथ ही, ईंधन की खपत और प्रदूषण भी कम होता है।

hybrid car (1)

क्या होती है हाइब्रिड कार (Photo : iStock)

क्या होती है हाइब्रिड कार

हाइब्रिड यानी एक ऐसी कार जिसमें दो पावर सोर्स इंटरनल कंबशन इंजन (पेट्रोल या डीजल) और इलेक्ट्रिक मोटर व बैटरी होती है। दोनों सिस्टम कार की जरूरत के हिसाब से मिलकर या अलग-अलग काम कर सकते हैं। बेहतर परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए हाइब्रिड कार का इस्तेमाल किया जा सकता है। हाइब्रिड कार माइल्ड हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड तीन प्रकार की होती हैं। माइल्ड हाइब्रिड में इलेक्ट्रिक मोटर केवल इंजन को सपोर्ट करती है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में कार पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोड में भी चल सकती है। प्लग-इन हाइब्रिड को एक्सटर्नल चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।

End of Feed