बजाज ऑटो अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर बजाज चेतक ईवी के न्यू जेनरेशन मॉडल को लाने जा रहा है। कंपनी इस नए मॉडल को 14 जनवरी को पेश करने जा रही है। नए मॉडल को पेश करने से पहले ही कंपनी की ओर से इस मॉडल के टेललाइट डिजाइन का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया गया है। इससे इस नए वर्जन की स्टाइल की एक झलक मिल जाती है।
ईवी का टीजर हुआ जारी
कंपनी की ओर से नए टीजर में स्कूटर के रियर LED टेललाइट्स को दिखाया गया है। यह मौजूदा चेतक स्कूटरों से काफी अलग नजर आता है। इसमें एक W‑शेप LED टेललाइट यूनिट दी गई है, जिसमें LED टर्न इंडिकेटर्स भी इंटीग्रेटेड हैं। इसके ऊपर स्कूटर पर Chetak’ बैज भी नजर आता है, जो इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है।
नए चेतक ईवी में क्या मिलेगा खास
बजाज का नेक्स्ट जेनरेशन ईवी स्कूटर, वर्तमान चेतक मॉडल की तरह ही पारिवारिक इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का यह मॉडल TVS iQube, OLA S1 Series और Ather Rizta से सीधा मुकाबला कर सकती है। मौजूदा सीरीज में चेतक को इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अच्छी बाजार हिस्सेदारी मिली हुई है और नए मॉडल के साथ कंपनी इसे हिस्सेदारी को और मजबूत करने के प्रयासों में है।
नए वेरिएंट्स में कौन-से फीचर्स होंगे
नए वेरिएंट्स में कुछ एडवांस फीचर्स जैसे टॉप वेरिएंट में TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले और बेस वेरिएंट्स में LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद की जा रही है। कंपनी की ओर से मॉडल की तकनीकी जानकारियों और कीमत से जुड़ी डिटेल्स को लॉन्च के बाद सार्वजनिक किया जाए।
वर्तमान चेतक लाइनअप
वर्तमान चेतक लाइनअप की बात करें तो इसमें 30 सीरीज़ 3.0 kWh बैटरी और 35 सीरीज 3.5 kWh बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। 30 सीरीज में 3001 वेरिएंट आता है जबकि 35 सीरीज में कंपनी की ओर से 3503, 3502, 3501 तीन वेरिएंट पेश किए जाते हैं।
