Volvo लगाएगी बैंगलोर के पास प्लांट, 2000 से ज्यादा लोगों को मिलेगी नौकरी

वोल्वो ने बेंगलुरु शहर के पास होसकोटे में स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र का 1,400 करोड़ रुपये के निवेश से विस्तार करने का फैसला किया है। कंपनी को इस निवेश से 2,000 से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। वोल्वो इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) कमल बाली ने ‘इन्वेस्ट कर्नाटक-2025’ के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Volvo Plant In India: स्वीडन की बस और ट्रक विनिर्माता कंपनी वोल्वो ने बेंगलुरु शहर के पास होसकोटे में स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र का 1,400 करोड़ रुपये के निवेश से विस्तार करने का फैसला किया है। कंपनी को इस निवेश से 2,000 से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की मौजूदगी में उनके आधिकारिक आवास ‘कावेरी’ में इस संबंध में बृहस्पतिवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह प्रक्रिया बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री एम बी पाटिल की मौजूदगी में पूरी हुई।

Volvo

Volvo लगाएगी बैंगलोर के पास प्लांट

इन्वेस्ट कर्नाटक 2025

उद्योग विभाग के प्रधान सचिव सेल्वाकुमार और वोल्वो इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) कमल बाली ने ‘इन्वेस्ट कर्नाटक-2025’ के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर सिद्धरमैया ने कहा कि 25 साल पहले वोल्वो ने कर्नाटक में कदम रखा, निवेश किया और बदलाव की शुरुआत की। अब वोल्वो देश में उच्च गुणवत्ता वाली बसों का दूसरा नाम है। मुख्यमंत्री ने वोल्वो को आवश्यक सुविधाएं और सहायता प्रदान करने का आश्वासन देते हुए कहा कि इसके बदले में कंपनी को अधिक कन्नड़ लोगों को रोजगार देना चाहिए। इससे स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षा और आर्थिक वृद्धि हासिल हो सकेगी।

End of Feed