New Honda Shine 125: भारत दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन मार्केट है और इस मार्केट में होंडा की बाइक्स काफी पॉपुलर हैं। होंडा शाइन 125 भारत की सबसे बिकाऊ बाइक्स में से एक है और हाल ही में इस बाइक का अपडेटेड मॉडल भारत में लॉन्च किया गया है। बाइक की शुरुआती कीमत 84,493 रुपये है और इसके टॉप मॉडल के लिए आपको 89,245 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। बाइक की मौजूदा कीमत में 1500 से 2000 रुपये जितनी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आइये जानते हैं कि नई होंडा शाइन में क्या कुछ खास और नया है और जानते हैं इसके धाकड़ फीचर्स के बारे में सबकुछ।
डिजिटल हुई नई होंडा शाइन 125
नई होंडा शाइन में बहुत से बदलाव किये गए हैं। इन्हीं बदलावों में से एक महत्त्वपूर्ण बदलाव डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो नई होंडा शाइन 125 में ऑफर किया जा रहा है। इस डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की बदौलत आप रियल टाइम माइलेज, रेंज, सर्विस रिमाइंडर, गेयर पोजीशन इंडिकेटर और इको इंडिकेटर जैसी जानकारी के बारे में पता लगा सकते हैं। नई होंडा शाइन में टाइप C चार्जिंग पोर्ट के साथ-साथ पहले के मुकाबले ज्यादा चौड़ाई वाला टायर भी ऑफर किया गया है।
नई होंडा शाइन 125 का इंजन
नई होंडा शाइन 125 में 123.94cc का नया PGM-Fi इंजन है जो OBD2B नियमों के अनुरूप है। यह इंजन 10.6bhp और 11nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। होंडा का दावा है कि यह बाइक पहले से बेहतर माइलेज ऑफर करेगी क्योंकि बाइक में आइडल स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम भी दिया गया है। होंडा शाइन 125 को 6 कलर ऑप्शंस में ऑफर किया जाएगा जिनमें पर्ल इग्नियस ब्लैक, गेनी ग्रे मैटेलिक, मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक, रेबेल रेड मैटेलिक, डिसेंट ब्लू मैटेलिक और पर्ल सायरन ब्लू जैसे कलर्स शामिल हैं।
