नए लुक और अपडेटेड फीचर्स के साथ आ रही Volkswagen Virtus Facelift, इस दिन होगी लॉन्च

Volkswagen Virtus का फेसलिफ्ट मॉडल बहुत जल्द एंट्री लेने जा रहा है। ग्राहकों को अपडेटेड मॉडल में कई कॉस्मेटिक बदलावों के साथ नए फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

भारतीय बाजार में मिड-साइज सेडान सेगमेंट में अपनी पहचान बना चुकी Volkswagen Virtus का फेसलिफ्ट मॉडल जल्द दस्तक देने वाला है। कंपनी की ओर से नई Volkswagen Virtus Facelift को 11 दिसंबर 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि अपडेटेड मॉडल में कई कॉस्मेटिक बदलावों के साथ नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

New Virtus

नए लुक और फीचर्स के साथ जल्द आ रही Volkswagen Virtus Facelift (Photo: volkswagen)

बढ़ सकती है कीमत

फिलहाल भारतीय बाजार में Volkswagen Virtus की एक्स-शोरूम कीमत 10.71 लाख रुपये से शुरू होकर 19.20 लाख रुपये तक जाती है। नए मॉडल में डिजाइन और फीचर्स से जुड़े अपडेट मिलने के कारण इसकी कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Honda City, Hyundai Verna और Skoda Slavia जैसी सेडान से होगा।

End of Feed