Volkswagen Festive Discount: त्योहारी सीजन में जहां कंपनियों ने अपनी कारों पर जोरदार डिस्काउंट दिए हैं, वहीं फेस्टिव सीजन गुजर जाने पर भी फोक्सवैगन ने धाकड़ ऑफर्स जारी रखे हैं। कंपनी ने अपनी सभी कारों पर जोरदार डिस्काउंट दिए हैं, इसके अंतर्गत कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। यहां हम आपको इन कारों पर मिल रहे ऑफर्स की पूरी जानकारी मॉडल्स के हिसाब से उपलब्ध करा रहे हैं। यहां टाइगुन, एसयूवी, वर्टस सेडान और टिगुआन एसयूवी पर जोरदार डिस्काउंट मिले हैं।
फोक्सवैगन टाइगुन
भारतीय मार्केट में तेजी से फेमस हुई फोक्सवैगन टाइगुन एसयूवी बहुत जोरदार लुक के अलावा शानदार सेफ्टी रेटिंव के साथ आती है। इसे ग्लोबल एनकैप से बच्चों और वयस्कों की सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। इस एसयूवी पर कुल 1 लाख रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है, यहां 60,000 रुपये का एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस मिल रहा है। इसके अलावा 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट भी मिल रहा है।
फोक्सवैगन वर्टस
मार्केट में फोक्सवैगन वर्टस की बहुत ज्यादा डिमांड नहीं है, लेकिन ये वाकई जोरदार और खूबसूरत सेडान है। नवंबर 2023 में ये कार 80,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, इसमें 40,000 रुप्ये का कैश डिस्काउंट और 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
टिगुआन पर बंपर डिस्काउंट
फोक्सवैगन इंडिया ने टिगुआन एसयूवी पर 4.20 लाख रुपये का बंपर डिस्काउंट उपलब्ध कराया है। यहां ग्राहकों को 75,000 रुपये का कैश बेनिफिट, 75,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 1 लाख रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 84,000 रुपये का स्पेशल बेनिफिट और 86,000 रुपये का चार साल का एसवीपी शामिल है। कुल मिलाकर टिगुआन एसयूवी 35.17 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर उपलब्ध है जिसे नवंबर में 4.20 लाख रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
