Maruti Suzuki WagonR Discount: मारुति सुजुकी की वैगनआर हैचबैक दिसंबर 1999 में लॉन्च के बाद से आज तक ग्राहकों की पसंदीदा कारों में एक बनी हुई है। ये पूरी तरह पैसा वसूल कार है जो केबिन स्पेस और फीचर्स में भी जोरदार है। त्योहारी सीजन में कंपनी ने इस कार पर 49,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है जिनका फायदा 30 नवंबर तक उठाया जा सकता है। कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑफर्स में 25,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।
34 से ज्यादा माइलेज
मौजूदा वैगनआर अपनी तीसरी पीढ़ी में पहुंच चुकी है जिसे मारुति सुजुकी के नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस कार के साथ 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी ने सीएनजी इंजन के साथ भी कार लॉन्च की है जो 1 किग्रा सीएनजी में 34.05 किमी तक माइलेज देती है। इसके अलावा पेट्रोज इंजन के साथ भी कंपनी ने ग्राहकों को जोरदार माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस देना जारी रखा है।
कम दाम में पैसा वसूल फीचर्स
आज इस पैसा वसूल कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 7.42 लाख तक जाती है। इस कीमत पर मारुति ने नई वैगनआर को वो तमाम बेसिक फीचर्स दिए हैं जो आपके ड्राइविंग का अनुभव बेहतर बनाते हैं। कंपनी जल्द ही वैगनआर के साथ नया फ्लैक्स फ्यूल इंजन देने वाली है जिसका प्रोटोटाइप कुछ समय पहले ही शोकेस किया गया है। फ्लैक्स फ्यूल का मतलब इस कार को पेट्रोल और इथेनॉल दोनों से चलाया जा सकेगा, इसके अलावा हाइड्रोजन फ्यूल से भी ये चलेगी।
