ऑटो न्यूज़

भारत की सबसे सुरक्षित कारों में एक फोक्सवैगन टाइगुन, लॉन्च हुआ स्पेशल एडिशन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 3, 2023, 08:17 PM IST

फोक्सवैगन इंडिया ने अपनी सबसे सेफ टाइगुन एसयूवी का नया ट्रेल एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 16.29 लाख रुपये है और इसे कई बड़े बदलावों के साथ कंपनी ने भारत में पेश किया है।

Image

इसकी एक्सशोरूम कीमत 16.29 लाख रुपये रखी गई है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फोक्सवैगन टाइगुन ट्रेल एडिशन लॉन्च
  • 16.29 लाख रुपये है एसयूवी का दाम
  • कई बदलावों से लैस स्पेशल एडिशन

Volkswagen Taigun Trail Edition: फोक्सवैगन इंडिया ने देश की सबसे सुरक्षित कारों में एक टाइगुन एसयूवी का नया ट्रेल एडिशन लॉन्च किया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 16.29 लाख रुपये रखी गई है जो 11 धाकड़ फीचर्स के साथ ट्रेल से प्रेरित डिजाइन दिया गया है। कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन की बुकिंग्स को जीटी ऐज लिमिटेड कलेक्शन के बैनर तले एक्सक्लूसिव ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। टाइगुन के ट्रेल एडिशन को साइड ग्राफिक्स, काले रूफ फाइल, पिछले हिस्से में ट्रेल बैज, काले डोर गार्निश, काले ओआरवीएम के साथ लाल एक्सेंट और काले बेल्मॉन्ट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

कौन से नए फीचर्स मिले

बाहरी बदलावों के अलावा फोक्सवैगन टाइगुन ट्रेल एडिशन में ट्रेल थीम का केबिन भी मिला है। यहां पडल लैंप्स और स्पोर्टी फुट पैडल्स दिए गए हैं। एसयूवी में डैशकैम के साथ डुअल कैमरा और इनबिल्ट 5.08 सेंटिमीटर आईपीएस एलसीडी दिया गया है। डैशकैम पर 140 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल, लूप रिकॉर्डिंग, इंपैक्ट सेंसर, मोशन डिटेक्शन, पार्किंग मॉनिटर, लो ल्यूक्स रिकॉर्डिंग, ऑटोमैटिक रिकॉर्डिंग के साथ इंजन स्टार्ट और पिक्चर कैप्चर और प्लेबैक शामिल हैं।

कितना दमदार है इंजन

नई टाइगुन ट्रैक एडिशन के साथ 1.5-लीटर का टीएसआई ईवो इंजन दिया गया है जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिला है।़ ये दमदार इंजन 150 पीएस ताकत और 250 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। त्योहारी सीजन में कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन एसयूवी को पेश किया है जिसके साथ बिक्री में अच्छे इजाफे की उम्मीद की जा रही है। कंपनी ने टाइगुन ट्रेल एडिशन को तीन रंगों - कैंडी व्हाइट, रिफ्लेक्स सिल्वर और कार्बन स्टील ग्रे में उपलब्ध कराया है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article