ऑटो न्यूज़

IGI की जगह Jewar Airport से करेंगे हवाई यात्रा तो हर बार होगी मोटी सेविंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 3, 2023, 11:58 AM IST

Uttar Pradesh के Jewar में बन रहा International Airport जल्द की पब्लिक यूज के लिए शुरू कर दिया जाएगा। Noida International Airport से यात्रा करने पर आप हर बार मोटी रकम बचा सकते हैं और ये कोई डिस्काउंट नहीं है।

Image

वजह एटीएफ यानी एविएशन ट्रिब्यून फ्यूल है जिससे टिकट की कीमत में बड़ा अंतर आ रहा है।

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • जेवर एयरपोर्ट से यात्रा होगी सस्ती
  • हर बार बचा सकते हैं 1,500 रुपये
  • डिस्काउंट नहीं, ये है छूट की वजह

Jewar International Airport: उत्तर प्र्रदेश के जेवर में नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माणाधीन है और यहां से यात्रा करना आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगर आप यात्रा करते हैं तो आईजीआई यानी इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट के मुकाबले हर टिकट पर 1,500 रुपये तक बचा सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह एटीएफ यानी एविएशन ट्रिब्यून फ्यूल है जिससे टिकट की कीमत में बड़ा अंतर आ रहा है। जहां नोएडा में विमान के ईंधन पर सिर्फ 1 प्रीतिशत टैक्स लिया जा रहा है, वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर यहीं ईंधन 25 प्रतिशत टैक्स के साथ बेचा जा रहा है।

10 से 15 फीसदी बचत

अगर आप आगे से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जगह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करते हैं तो बड़ी बचत होगी। ये बचत 10 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक होगी जो मोटी रकम महीने भर में बचा सकती है। मसलन दिल्ली से कानपुर जाने के लिए जहां 3,500 रुपये खर्च आता था, यही यात्रा जेवर एयरपोर्ट से 2,800 रुपये में पूरी की जा सकती है। बता दें कि नोएडा अंतर्राष्ट्रीय विमानतल का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है और अगले साल किसी भी समय ये लोगों के लिए खोला जा सकता है।

लगेगी यात्रियों की भीड़!

यमुना अथॉरिटी को विश्वास है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के पहले दिन से ही दिल्ली-एनसीआर में हवाई यात्रा करने वालों का करीब 65 फीसदी हिस्सा जेवर से उड़ान भरेगा। इसके अलावा जेवर के आस-पास का इलाका भी तेजी से डेवेलप हो रहा है क्योंकि ये एयरपोर्ट शुरू होते ही हिट होता नजर आ रहा है। बता दें कि दिल्ली आईजीआई से हवाई यात्रा करने वालों का बड़ा हिस्सा नोएडा से होता है और पास में एयरपोर्ट होने से इन्हें बड़ी सहूलियत होने वाली है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article