भारत में लॉन्च होने जा रही हैं Vinfast VF7 और VF6, इस दिन होगी बाजार में एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स

Upcoming Vinfast SUVs: वियतनाम की दिग्गज कंपनी Vinfast की भारतीय बाजार में एंट्री होने जा रही है। कंपनी भारत में सितंबर के पहले सप्ताह में दो इलेक्ट्रिक कार्स VF 6 और VF 7 SUVs को लॉन्च करने जा रही है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।

Upcoming electric vehicles: भारत में पिछले कुछ समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का क्रेज तेजी से बढ़ा है। इंडियन कार मैन्युफैक्चरर्स के साथ साथ विदेशी कंपनियां भी अब भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल लाने को तैयार है। इसी कड़ी में वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी विनफास्ट भारत में दो धांसू कार्स को लॉन्च करने जा रही है। विनफास्ट पिछले काफी समय से भारतीय मार्केट में एंट्री करने के प्रयास में थी लेकिन अब कंपनी ने अपना पहला कदम उठाने के लिए तैयार है। विनफास्ट भारत में सितंबर के पहले सप्ताह में VF6 और VF7 SUV को पेश करेगी।

Vinfast

भारत में लॉन्च होने जा रही है धमाकेदार इलेक्ट्रिक कार। (फोटो केडिट-CarDekho)

अगर आप एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग में हैं तो अब आपके पास विनफास्ट के तौर पर एक नया ऑप्शन मिलने वाला है। कंपनी 6 सितंबर को भारतीय बाजार में VF6 और VF7 SUV को लॉन्च करेगी। दोनों ही वेरिएंट ऑधिकारिक तौर पर इसी दिन से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत के बारे में इसी दिन खुलासा किया जाएगा।

End of Feed