ऑटो न्यूज़

भारत के ऑटो सेक्टर में बूम! FY26 की पहली तिमाही में 10 लाख से ज्यादा PVs की हुई बिकीं

भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में नई ऊंचाई हासिल की है। सियाम के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-जून 2025 के दौरान देश में 10 लाख से अधिक यात्री वाहन बेचे गए, जिनमें महाराष्ट्र ने सबसे अधिक बिक्री दर्ज की।

Image

Vehicle Sales in India (image-istock)

Passenger Vehicle Sales in India: उद्योग निकाय सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल-जून की अवधि में भारत में 10 लाख से अधिक यात्री वाहन बेचे गए, जिसमें महाराष्ट्र बिक्री चार्ट में सबसे ऊपर रहा।

अप्रैल से जून तक, देश में 10.12 लाख यात्री वाहन बेचे गए, और पश्चिमी क्षेत्र 3.21 लाख यूनिट के साथ बिक्री में सबसे ऊपर रहा। सियाम द्वारा संकलित बिक्री चार्ट में जून तिमाही में महाराष्ट्र में 1.19 लाख यूनिट बिकीं। इसके बाद उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा का स्थान रहा। उद्योग निकाय ने कहा कि इस अवधि के दौरान देश में दोपहिया वाहन खंड में 46.75 लाख यूनिट बिकीं, जबकि पश्चिमी राज्यों में बिक्री 14.19 लाख यूनिट तक पहुंच गई।

उत्तर प्रदेश दोपहिया वाहनों की बिक्री में सबसे आगे रहा, जहां कुल 8.18 लाख यूनिट बिकीं, इसके बाद महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार और मध्य प्रदेश का स्थान रहा। कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में, महाराष्ट्र जून तिमाही में 32,000 यूनिट की बिक्री के साथ अग्रणी रहा। इस अवधि के दौरान देश में कुल मिलाकर 2.23 लाख कमर्शियल वाहन बिके।

सियाम के अनुसार, इस अवधि के दौरान तिपहिया वाहन सेगमेंट में बिक्री 1.65 लाख यूनिट तक पहुंच गई, जिसमें उत्तर प्रदेश 21,000 यूनिट के साथ सबसे आगे रहा, उसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तेलंगाना का स्थान रहा। जुलाई 2025 में कंपनियों द्वारा डीलरों को भेजे जाने वाले यात्री वाहनों की संख्या मामूली रूप से घटकर 3,40,772 यूनिट रह गई, जो एक साल पहले 3,41,510 यूनिट थी।

आगामी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों में, केंद्र द्वारा प्रवेश स्तर के यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों पर कर को घटाकर 18 प्रतिशत करने की उम्मीद है, जिससे दिवाली से पहले ये वाहन और भी किफायती हो जाएंगे। वर्तमान में, कंब्यूशन इंजन से चलने वाले सभी यात्री वाहनों पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता है, साथ ही इंजन की क्षमता, लंबाई और बॉडी के प्रकार के आधार पर 1 प्रतिशत से 22 प्रतिशत तक का क्षतिपूर्ति उपकर भी लगता है।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article