ऑटो न्यूज़

गाड़ियों की बिक्री के मामले में यह राज्य बना नंबर-1, टॉप-5 में उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत ये स्टेट

सियाम ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 21,000 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई, जिसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तेलंगाना का स्थान रहा। वहीं जुलाई 2025 में थोक बिक्री सालाना आधार पर मामूली रूप से घटकर 3,40,772 इकाई रही जो एक साल पहले इसी महीने में 3,41,510 इकाई थी।

Image

vehicle sales/Photo-AI

देश में चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 10 लाख से अधिक यात्री वाहनों की बिक्री हुई। इस अवधि में बिक्री के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा।

वाहन बनाने वाली कंपनियों का संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार, देश में पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 10.12 लाख यात्री वाहन बेचे गए जिसमें पश्चिमी क्षेत्र 3.21 लाख इकाइयों की बिक्री के साथ सबसे आगे रहा।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1.19 लाख यात्री वाहनों की बिक्री हुई। इसके बाद उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा का स्थान रहा।

इस साल अप्रैल-जून की अवधि में देश में दोपहिया वाहन खंड में 46.75 लाख इकाइयां बिकीं। पश्चिमी राज्यों में सबसे अधिक 14.19 लाख इकाइयों की बिक्री हुई। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 8.18 लाख इकाइयों दोपहिया वाहन बिके। इसके बाद महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार और मध्य प्रदेश का स्थान रहा।

सियाम के अनुसार, वाणिज्यिक वाहनों में 32,000 इकाइयों की बिक्री के साथ महाराष्ट्र इस क्षेत्र में अग्रणी रहा। इस अवधि के दौरान देश में कुल मिलाकर 2.23 लाख इकाइयां बेची गईं। समीक्षाधीन अवधि में तिपहिया वाहन खंड में कुल 1.65 लाख इकाइयों की बिक्री हुई। सियाम ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 21,000 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई, जिसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तेलंगाना का स्थान रहा। वहीं जुलाई 2025 में थोक बिक्री सालाना आधार पर मामूली रूप से घटकर 3,40,772 इकाई रही जो एक साल पहले इसी महीने में 3,41,510 इकाई थी।

इनपुट-भाषा

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article