VIRAL VIDEO Phool Aur Kante Stunt: इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भोपाल की सड़कों पर उत्पात मचाते गुंडों को साफ देखा जा सकता है. जुबैर मौलाना नाम के एक अपराधी उसके अन्य साथी कई सारी गाड़ियों के साथ फूल और कांटे वाला स्टंट करने नजर आए. इससे भी ज्यादा परेशान करने वाली बात ये है कि बीच सड़क इनकी गाड़ियों के आगे एक शेवरोले बीट रिवर्स में चलाई जा रही थी. मौलाना और उसके साथी वाहनों से बाहर लटककर ना सिर्फ खुदकी, बल्कि बाकी राहगीरों की जान भी खतरे में डालते नजर आए.
जानकारी मिली है कि भोपाल के अलग-अलग पुलिस थानों में मौलान के खिलाफ 65 मामले दर्ज हैं.
🔸भोपाल की सड़कों पर इस तरह मनाया गया बदमाश ज़ुबैर का जश्न, जमानत में मिली बेल,गृह मंत्री @drnarottammisra ने मामले… t.co/qBPUDhuYxZ
— ANI (@ANI) Dec 12, 2022
फूल और कांटे वाला स्टंट किया
इस वीडियो में ओपन जीप को पकड़कर एक शख्स अपना पैर बगल में चल रही महिंद्रा स्कॉर्पियो से टिकाकर फूल और कांटे वाला स्टंट करना चाह रहा था. ये एक बहुत बुरे हादसे में भी बदल सकता था, हालांकि इस स्टंट को करने में ये शख्स नाकाम रहा. बता दें कि चलती सड़क पर इस तरह के स्टंट करना पूरी तरह गैरकानूनी है और आम आदमी को इस तरह की हरकतों से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज
सोशल मीडिया पर तेजी से ये वीडियो वायरल हो गया जिसके तीन दिन बाद गांधीनगर पुलिस ने जमानत पर बाहर निकले जुबैर मौलाना पर फिर FIR दर्ज कर ली है. मध्य प्रदेश के ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्र द्वारा इस मामले पर संज्ञान लेने के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जानकारी मिली है कि भोपाल के अलग-अलग पुलिस थानों में मौलान के खिलाफ 65 मामले दर्ज हैं. आदतन अपराधी की इस करतूत पर पुलिस सख्त कदम उठाएगी ऐसा अनुमान है.
