90 के दशक का लीजेंड अब इलेक्ट्रिक अवतार में! जानिए अपकमिंग Tata Sierra EV में क्या होगा खास

Upcoming Tata Sierra EV: Tata Motors की एसयूवी टाटा सिएरा ईवी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस ईवी को कंपनी के आधुनिक EV प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है।

Upcoming Tata Sierra EV: Tata Motors अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV) को जल्द भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। यह एसयूवी कंपनी की सबसे चर्चित आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों में शामिल है। खास बात यह है कि टाटा इस गाड़ी के जरिए पुराने सिएरा मॉडल की यादों को आधुनिक तकनीक और प्रीमियम डिजाइन के साथ वापस लाने की कोशिश कर रही है। आइए जल्दी से Tata Sierra EV के डिजाइन से लेकर अनुमानित कीमत पर एक नजर डाल लेते हैं-

Tata Sierra EV

Tata Sierra (Photo: X handle/@TataMotors_Cars)


डिजाइन

नई Tata Sierra EV का डिजाइन काफी हद तक पेट्रोल-डीजल वाली Sierra जैसा ही रहेगा, लेकिन इसमें कुछ खास इलेक्ट्रिक स्टाइलिंग बदलाव देखने को मिलेंगे। SUV में सीधा और मजबूत बॉडी डिजाइन, फ्लैट बोनट और बॉक्सी लुक मिलेगा। हालांकि EV मॉडल में बंद फ्रंट ग्रिल, बंपर पर दिए गए हेडलैंप और बॉडी-कलर Tata लोगो जैसी चीजें इसे अलग पहचान देंगी।

प्लेटफॉर्म

यह इलेक्ट्रिक SUV Tata के नए Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी। यह कंपनी का आधुनिक EV प्लेटफॉर्म है, जिसमें अलग-अलग बैटरी और ड्राइव सिस्टम लगाए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि इसके टॉप वेरिएंट में डुअल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिल सकता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और ड्राइविंग क्षमता बेहतर होगी।

End of Feed