ऑटो न्यूज़

Tesla ने भारत में लॉन्च की प्रीमियम फीचर्स वाली सस्ती गाड़ी, मिलेगी 500 किलोमीटर तक की जबरदस्त रेंज

टेस्ला ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए पहले से मौजूद Tesla Model Y के एक नए वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत भी इस बार कम रखी गई है।

Image

Tesla (Photo: X handle/ @Tesla_India)

अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला (Tesla) ने भारत में अपना नया 2026 Tesla Model Y Premium RWD (Rear-Wheel Drive) वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 50.89 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी का कहना है कि यह नया वेरिएंट पहले से मौजूद Model Y के Long Range Premium RWD वेरिएंट की जगह लेगा।

फुल चार्ज होने पर मिलेगी 500 किलोमीटर तक की रेंज

Tesla ने भारत में लॉन्च होने वाले Model Y के बैटरी पैक और मोटर की पूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की है, लेकिन दूसरे देशों में मिलने वाले रियर-व्हील-ड्राइव मॉडल में 64kWh बैटरी पैक और रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी जाती है। यह मोटर लगभग 299 हॉर्सपावर की पावर पैदा करती है। कंपनी के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर तक की WLTP रेंज देने में सक्षम है। यही वजह है कि इसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन माना जा रहा है।

5.9 सेकंड में 0- 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार

परफॉर्मेंस की बात करें तो Tesla Model Y Premium RWD केवल 5.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 201 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। कंपनी का दावा है कि सुपरचार्जर नेटवर्क के जरिए यह एसयूवी केवल 15 मिनट की फास्ट चार्जिंग में लगभग 238 किलोमीटर तक चलने लायक चार्ज हासिल कर सकती है। यह 175kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

एसयूवी में मिलेगा लगभग 2138 लीटर तक का स्टोरेज स्पेस

Tesla

Tesla (Photo: X handle/@Tesla_India)

डिजाइन और इंटीरियर के मामले में भी टेस्ला ने इसे काफी प्रीमियम बनाया है। SUV में बड़ा पैनोरमिक ग्लास रूफ, नई 16-इंच टचस्क्रीन, पीछे बैठे यात्रियों के लिए अलग 8-इंच डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, पावर्ड टेलगेट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा रियर सीट्स को इलेक्ट्रिक तरीके से फोल्ड और रिक्लाइन भी किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, पांच सीटों वाली यह SUV लगभग 2,138 लीटर तक का स्टोरेज स्पेस ऑफर करती है।

ऑल-ब्लैक और Zen Grey जैसे इंटीरियर थीम ऑप्शन मौजूद

Tesla Model Y Premium RWD में ऑल-ब्लैक और Zen Grey जैसे इंटीरियर थीम विकल्प भी उपलब्ध होंगे। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV में आधुनिक कनेक्टेड तकनीक और ADAS आधारित सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए हैं।

भारत में Tesla की एंट्री को इलेक्ट्रिक वाहन बाजार के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। अभी तक देश में प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में सीमित विकल्प मौजूद थे, लेकिन Model Y के आने से प्रतिस्पर्धा और बढ़ सकती है। इसका मुकाबला BMW iX1, Kia EV6 और BYD Seal जैसे मॉडलों से देखने को मिलेगा।

नए वेरिएंट की डिलीवरी जुलाई 2026 से

कंपनी ने जानकारी दी है कि इस नए वेरिएंट की डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू की जा सकती है। माना जा रहा है कि कम कीमत और लंबी रेंज के कारण Tesla Model Y Premium RWD भारतीय ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हो सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article