Upcoming Tata Sierra EV: Tata Motors अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV) को जल्द भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। यह एसयूवी कंपनी की सबसे चर्चित आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों में शामिल है। खास बात यह है कि टाटा इस गाड़ी के जरिए पुराने सिएरा मॉडल की यादों को आधुनिक तकनीक और प्रीमियम डिजाइन के साथ वापस लाने की कोशिश कर रही है। आइए जल्दी से Tata Sierra EV के डिजाइन से लेकर अनुमानित कीमत पर एक नजर डाल लेते हैं-
डिजाइन
नई Tata Sierra EV का डिजाइन काफी हद तक पेट्रोल-डीजल वाली Sierra जैसा ही रहेगा, लेकिन इसमें कुछ खास इलेक्ट्रिक स्टाइलिंग बदलाव देखने को मिलेंगे। SUV में सीधा और मजबूत बॉडी डिजाइन, फ्लैट बोनट और बॉक्सी लुक मिलेगा। हालांकि EV मॉडल में बंद फ्रंट ग्रिल, बंपर पर दिए गए हेडलैंप और बॉडी-कलर Tata लोगो जैसी चीजें इसे अलग पहचान देंगी।प्लेटफॉर्म
यह इलेक्ट्रिक SUV Tata के नए Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी। यह कंपनी का आधुनिक EV प्लेटफॉर्म है, जिसमें अलग-अलग बैटरी और ड्राइव सिस्टम लगाए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि इसके टॉप वेरिएंट में डुअल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिल सकता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और ड्राइविंग क्षमता बेहतर होगी।
इंटीरियर
इंटीरियर में Sierra EV को काफी प्रीमियम बनाया जा सकता है। इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ी टचस्क्रीन और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन शामिल होगी। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, लेवल-2 ADAS और नया फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।बैटरी और रेंज
बैटरी और रेंज की बात करें तो Sierra EV में 65kWh और 75kWh बैटरी पैक विकल्प दिए जा सकते हैं। एक बार फुल चार्ज होने पर यह SUV लगभग 450 से 500 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की संभावना है, जिससे लंबी यात्राएं ज्यादा आसान हो जाएंगी।
कितनी हो सकती है कीमत
कीमत की बात करें तो Tata Sierra EV की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 20 लाख से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है। कंपनी की इलेक्ट्रिक लाइनअप में यह Curvv EV और Harrier EV के बीच जगह लेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।
