Tata Upcoming Cars: इलेक्ट्रिक से CNG तक, Tata जल्द लाएगी ये कारें

टाटा की कारों को भारत में काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में कंपनी ने पहली देसी कूप SUV टाटा कर्व को लॉन्च किया है और यह भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। अब कंपनी अपनी आने वाली कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आज हम आपको टाटा की आने वाली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Tata Upcoming Cars: टाटा जानी-मानी भारतीय कार निर्माता कंपनी है और भारत में कंपनी की कारें बहुत ही पांड भी की जाती हैं। सफारी हो, हैरियर हो या फिर नैक्सॉन ही क्यों हो, ज्यादातर सेग्मेंट्स में कंपनी अपनी धाक जमा रही है। इसके साथ ही कंपनी देश कि अग्रणी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी भी है और इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी टाटा की ही है। हाल ही में कंपनी ने पहली देसी कूप SUV कर्व को लॉन्च किया है और अब कंपनी नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आज हम आपको टाटा की आने वाली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Tata Upcoming Cars

इलेक्ट्रिक से CNG तक, Tata जल्द लाएगी ये कारें

इन कारों पर चल रहा है काम

इलेक्ट्रिक हो, इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) हो या फिर CNG ही क्यों न हो, सभी सेग्मेंट्स में कंपनी की तरफ कारें लॉन्च की जाएंगी। लेकिन फिलहाल हम आपको टाटा के दो सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें से एक टाटा नैक्सॉन iCNG मॉडल है। इस कार पर कंपनी काफी लंबे समय से काम कर रही है और रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार को इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च होने के बाद टाटा नैक्सॉन iCNG पहली टर्बो इंजन वाली CNG कार होगी। कार में ज्यादातर फीचर्स टाटा नैक्सॉन पेट्रोल मॉडल वाले ही होंगे।

End of Feed