ऑटो न्यूज़

Hero Xpulse 210 भारत में जल्द होगी लॉन्च, कच्चे रास्तों की रानी है ये बाइक

New Hero Xpulse 210: हीरो की ये बाइक शहरी और कच्चे रास्तों पर चलाने के हिसाब से तैयार की है। अब हीरो इस मोटरसाइकिल को बड़े अपडेट्स के साथ भारत में लॉन्च करने वाली है जिसे अब एक्सपल्स 210 नाम से पेश किया जाएगा। नए मॉडल की टेस्टिंग जारी है।

Image

इस बाइक को नया 210 सीसी का इंजन मिलने वाला है जो करिज्मा एक्सएमआर में भी दिया गया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई हीरो एक्सपल्स 210 की टेस्टिंग जारी
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी ये धांसू बाइक
  • कच्चे रास्तों पर मक्खन जैसे चलती रहेगी

New Hero Xpulse 210: हीरो मोटोकॉर्प की एक्सपल्स 200 परफॉर्मेंस के लिए तैयार बहुत जोरदार मोटरसाइकिल है और ऑफरोडिंग के लिए भी ये तगड़ा विकल्प है। कंपनी की ये बाइक शहरी और कच्चे रास्तों पर चलाने के हिसाब से तैयार की है। अब हीरो इस मोटरसाइकिल को बड़े अपडेट्स के साथ भारत में लॉन्च करने वाली है जिसे अब एक्सपल्स 210 नाम से पेश किया जाएगा। हाल में ये नई मोटरसाइकिल टेस्टिंग के दौरान देखी गई है जो प्रोडक्शन के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रही है। इस बाइक को नया 210 सीसी का इंजन मिलने वाला है जो करिज्मा एक्सएमआर में भी दिया गया है। इसके साथ नई और दमदार 400 सीसी इंजन वाली एक्सपल्स भी दिखाई दी है।

बड़ा फ्यूल टैंक मिलेगा

आगामी हीरो एक्सपल्स 210 के ताजा स्पाय शॉट में मोटरसाइकिल के साथ बड़े साइज का फ्यूल टैंक देखने को मिला है। इससे बाइक की रेंज काफी बढ़ जाएगी। नए फ्यूल टैंक पर लंबे टैंक श्राउड्स दिए गए हैं जो बाइक के एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाते हैं। इससे तेज हवा राइडर के पैरों से दूर हटती है और रेडिएटर को भी अच्छी सुरक्षा मिलती है। नए मॉडल के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स की जगह यूएसडी फोर्क्स मिले हैं, वहीं पिछले सस्पेंशन में भी कुछ बदलाव का अनुमान है। नई हीरो एक्सपल्स 210 के साथ करिज्मा वाला पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जा सकता है।

कितनी दमदार होगी बाइक

नई हीरो एक्सपल्स के साथ नया 210 सीसी का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा जो बहुत फुर्तीला है। ये दमदार इंजन 25.15 बीएचपी ताकत और 20.4 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। पिछले मॉडल में कंपनी ने 199.6 सीसी का इंजन दिया था जो 18.9 बीएचपी और 17.35 एनएम पीक टॉर्क बनाता था। दोनों इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लोडेड हैं। इस मोटरसाइकिल के भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन हमारा मानना है कि इस त्योहारों के सीजन तक कंपनी इसकी बिक्री शुरू कर सकती है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article