Upcoming Cars: जनवरी 2027 में लॉन्च होंगी ये 3 नई कारें, Hyundai से Tata तक मचाएंगी धूम

2027 की शुरुआत में भारतीय ऑटो बाजार में कई नई कारों की एंट्री हो सकती है। जनवरी में Hyundai Ioniq P, Mahindra Vision S और Tata Safari EV लॉन्च हो सकती हैं। इन गाड़ियों में शानदार फीचर्स के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।

नया साल शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। साल 2027 के साथ ही भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कई नई कारों की एंट्री होने वाली है। कार कंपनियां नए साल में अपने ग्राहकों के लिए कई नए मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही हैं। ग्राहकों के लिए गुड न्यूज यह है कि अपकमिंग कार्स की लिस्ट में पेट्रोल-डीजल कारों के साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी शामिल होंगी।

Upcoming Cars (2)

नए साल की शुरुआत में ही भारतीय बाजार में कई सारी नई कारें देखने को मिल सकती हैं। (फोटो क्रेडिट-AI Image)

खास बात यह है कि जनवरी 2027 में ही तीन बड़ी गाड़ियों की एंट्री देखने को मिल सकती है। इनमें हुंडई की नई इलेक्ट्रिक कार, महिंद्रा की दमदार SUV और टाटा की बड़ी इलेक्ट्रिक SUV शामिल हैं। हालांकि, अभी सभी गाड़ियों की लॉन्चिंग डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आइए जानते हैं इन तीनों कारों में क्या खास देखने को मिल सकता है।

हुंडई आयोनिक P (Hyundai Ioniq P)

हुंडई भारतीय बाजार में अपनी एक नई छोटी इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही है। इसे अभी HE1i कोडनेम से जाना जा रहा है। माना जा रहा है कि बाजार में इसे आयोनिक P नाम से पेश किया जा सकता है। कंपनी इसे 16 जनवरी 2027 को लॉन्च कर सकती है। यह इलेक्ट्रिक कार 4 मीटर से छोटी हो सकती है। इसे हुंडई के E-GMP (K) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसके डिजाइन में हुंडई एक्सटर और विदेशों में बिकने वाली इंस्टर की झलक देखने को मिल सकती है।

डिजाइन और फीचर्स होंगे खास

इस कार में बॉक्सी लुक के साथ अच्छा केबिन स्पेस मिलने की उम्मीद है। फीचर्स की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, प्रीमियम सीटें, आगे वेंटिलेटेड सीटें और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कार में हुंडई का नया प्लियोस कनेक्ट सिस्टम और ADAS टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। बैटरी की बात करें तो इसके शुरुआती मॉडल में 42kWh का बैटरी पैक मिलने की संभावना है। वहीं, बड़े वैरिएंट में 49kWh या 51.4kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है। इसकी संभावित रेंज 300 से 450 किलोमीटर तक हो सकती है।

महिंद्रा विजन S (Mahindra Vision S)

महिंद्रा भी नए साल की शुरुआत में अपनी नई SUV पेश कर सकती है। इसका नाम विजन S है। यह कंपनी के नए NU-IQ प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाली पहली SUV हो सकती है। महिंद्रा पिछले काफी समय से इस SUV की टेस्टिंग कर रही है। उम्मीद है कि जनवरी 2027 में इसका प्रोडक्शन मॉडल सामने आ सकता है। सामने आई तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका लुक कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही दमदार होगा।

मिल सकते हैं कई एडवांस फीचर्स

डिजाइन की बात करें तो इसमें LED हेडलैंप, आगे कनेक्टेड LED लाइट बार और पीछे वर्टिकल LED टेललैंप दिए जा सकते हैं। इसके टेलगेट पर स्पेयर व्हील भी देखने को मिल सकता है। फीचर्स के मामले में भी यह SUV काफी शानदार हो सकती है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS, प्रीमियम सीटें, बड़ी टचस्क्रीन और 360-डिग्री कैमरा मिलने की उम्मीद है। इंजन ऑप्शन की बात करें तो महिंद्रा इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन दे सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

टाटा सफारी EV (Tata Safari EV)

टाटा मोटर्स भी जनवरी 2027 में अपनी लोकप्रिय SUV सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश कर सकती है। इसे लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। पहले कंपनी इसे फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च करने की तैयारी में थी, लेकिन किसी वजह से इसकी लॉन्चिंग आगे बढ़ा दी गई। सफारी EV को कंपनी की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV माना जा रहा है। अगर यह लॉन्च होती है तो बड़े परिवार के लिए इलेक्ट्रिक SUV का एक नया विकल्प मिल सकता है।

डिजाइन और रेंज में क्या मिलेगा?

टाटा सफारी EV का डिजाइन काफी हद तक मौजूदा पेट्रोल-डीजल सफारी जैसा हो सकता है। हालांकि, इलेक्ट्रिक मॉडल को अलग पहचान देने के लिए इसमें कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसमें बंद फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील और अपडेटेड LED टेललैंप देखने को मिल सकते हैं। इसके केबिन में भी कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इसमें टाटा सिएरा EV की तरह ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है।

बैटरी पैक की बात करें तो इसमें 65kWh और 75kWh के दो विकल्प मिल सकते हैं। बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी रेंज करीब 622 से 627 किलोमीटर तक हो सकती है। वहीं, छोटे बैटरी पैक के साथ यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 538 किलोमीटर चल सकती है।

End Article
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। म...

End of Feed