ऑटो न्यूज़

बजाज N125 टेस्टिंग के दौरान हुई फिर से स्पॉट, मिल सकते हैं ये खास फीचर्स

भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज इस साल की शुरुआत से ही एक के बाद एक कई शानदार बाइक्स लॉन्च कर चुकी है। अब लोग बेसब्री से बजाज की CNG बाइक का इंतजार कर रहे हैं जो दुनिया की पहली CNG भी होगी। इसी बीच बजाज 125 सेगमेंट में अपनी पल्सर N सीरीज की नई बाइक को लॉन्च कर सकता है जिसे टेस्टिंग के दौरान एक बार फिर स्पॉट किया गया है। आइये जानते हैं इस बाइक में क्या खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Image

बजाज N125 टेस्टिंग के दौरान हुई फिर से स्पॉट, मिल सकते हैं ये खास फीचर्स

Photo : Times Now Digital

Bajaj N 125: भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज इस साल की शुरुआत से ही काफी शानदार बाइक्स लॉन्च कर चुकी है। पहले पल्सर N250, पल्सर NS400Z और फिर पल्सर F250 भी बजाज ने इसी साल लॉन्च की हैं। फिलहाल बजाज अपनी CNG बाइक को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और लोग बेसब्री से दुनिया की पहली CNG बाइक का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच बजाज 125cc सेगमेंट में भी अपनी नई बाइक की टेस्टिंग कर रही है और रिपोर्ट्स की मानें तो यह बजाज पल्सर N125 बाइक हो सकती है। हाल ही में इस बाइक को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आइये जानते हैं इस बाइक में आपको क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

पल्सर N125 में क्या है नया

पल्सर N125 में इस बार एक नीले रंग का रियर पैनल देखने को मिला है और साथ ही बाइक में सिल्वर रंग का साइड पैनल भी देखने को मिला है। इसके साथ ही बाइक में पीछे की तरफ सिंगल पीेछे एल्युमीनियम ग्रैब रेल भी देखने को मिलती है। रिपोर्ट्स के अनुसार बजाज पल्सर N125 में पल्सर N150 की तरह ही स्लीक टेल सेक्शन देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही बाइक में स्प्लिट सीट सेटअप भी देखने को मिलेगा।

पल्सर N125 के अन्य खास फीचर्स

पल्सर N125 में काफी मस्कुलर टैंक देखने को मिलता है। आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन देखने को मिलता है और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। बाइक में आगे की तरफ सिंगल डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बाइक में ABS फीचर देखने को नहीं मिलेगा। बाइक को नए इंजन के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है और इसमें पल्सर N150 वाला LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ही देखने को मिलता है जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कॉल एवं SMS अलर्ट जैसे फंक्शन मिल सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article