इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेगा सबसे ज्यादा बूट स्पेस, महीने भर का राशन खरीद लाएंगे

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 6, 2024, 11:52 AM IST

Ather Rizta Boot Space: Ather Energy जल्द भारतीय मार्केट में अपना पहला Family Electric Scooter लॉन्च करने वाली है जिसका नाम Rizta है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इसके साथ अब तक का सबसे ज्यादा Boot Space मिलेगा तो सभी स्कूटर्स के मुकाबले ज्यादा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एथर रिज्ता को मिलेगा भरपूर बूट स्पेस
  • किसी भी स्कूटर का सबसे ज्यादा स्पेस
  • 6 अप्रैल को भारीतय मार्केट में आएगा

New Ather Rizta Boot Space: एथर एनर्जी 6 अप्रैल को भारत में नई रिज्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है। हाल में इस स्कूटर का फोटो अनुभव बस्सी ने अपने साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कॉमेडियन अनुभव बस्सी ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का और इसकी चाबी का फोटो साझा किया है। इस ई-स्कूटर को काफी चौड़ा बनाया गया है जो बहुत कुछ टीवीएस आईक्यूब जैसा नजर आ रहा है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि रिज्ता के साथ अब तक किसी भी स्कूटर में दिया गया सबसे ज्यादा बुट स्पेस मिलेगा। यानी पेट्रोल और इलेक्ट्रिक सबको मिलाकर। इसके साथ 43 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा जिसमें आप पूरे महीने का राशन भर सकते हैं।

Ather Rizta Boot Space

इसके साथ 43 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा जिसमें आप पूरे महीने का राशन भर सकते हैं

मिलेगी ज्यादा जगह

कंपनी ने सीईओ तारुण मेहता ने ये कहा है कि नया ईवी सस्ता होगा ताकि ज्यादातर परिवारों के दायरे में आ सके। एथर 450एस और 450एक्स के मुकाबले नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्लोरबोर्ड पर काफी जगह मिलने वाली है। इसका रियर व्यू मिरर 450एक्स जैसे ही हैं। हालांकि इसका पिछला हिस्से सबसे अलग है, ये दमदार लुक वाला है जो चौड़ी सीट के साथ आया है। इसके साथ 2.9 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिल सकता है जो 5.4 किलोवाट पीक पावर बैटरी से लैस है। इस दमदार बैटरी पैक के अलावा लंबी रेंज वाला बैटरी पैक भी इस नई इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिल सकता है।

End of Feed