गोवा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए मास्टर प्लान बना रहे गडकरी, बनेगी एलिवेटेड रोड

Goa Public Transport Master Plan: गडकरी ने कहा कि गोवा के लिए स्वीकृत किये गये अनुमानित 22,000 करोड़ रुपये के कार्य इस वर्ष पूरे हो जाएंगे। वहीं जबकि 25,000-30,000 करोड़ रुपये के कार्य अगले पांच साल में स्वीकृत किये जाएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय बिजली राज्यमंत्री श्रीपद नाइक मौजूद थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • गोवा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का मास्टर प्लान
  • राज्य के परिवहन का हुलिया बदलेगा
  • इस साल 22,000 करोड़ के काम होंगे

Goa Public Transport Master Plan: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि गोवा सरकार को राज्य में परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ‘मास्टरप्लान’ तैयार करना चाहिए। इसके तहत अगले पांच साल में 25,000-30,000 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दी जा सकेगी। उन्होंने मोपा में मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उत्तरी गोवा में धारगल तक छह-लेन वाली एलिवेटेड सड़क देश को समर्पित करने के बाद यह बात कही।

Goa Road Transport Master Plan

ले ंच ाल में 25,000-30,000 करड़ रुये के कार्ों को मंजरी दी जा सकेग

अमेरिका में ड्रोन टैक्सी

गडकरी ने कहा, ‘‘अमेरिकी सरकार ने वहां ड्रोन टैक्सी के लिए लाइसेंस देने का फैसला किया है। इससे चार से छह लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक उड़ान भर सकते हैं। यह एक क्रांति होगी। जब मैं केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री था, मैंने गोवा में जल टैक्सी की योजना बनाई थी। लेकिन यह कभी धरातल पर नहीं उतरी। योजना के तहत, हवाई अड्डे पर आने वाले पर्यटक रोपवे से वॉटर टैक्सी पॉइंट तक पहुंचते और फिर होटल पहुंचते।’’

End of Feed