ऑटो न्यूज़

TVS Raider ने 10 लाख घरों में बनाई जगह, इस मौके पर लॉन्च हुआ रेडर IGO वेरिएंट

TVS Raider IGO Launched: नई टीवीएस रेडर आईजीओ की एक्सशोरूम कीमत 98,389 रुपये रखी गई है। कंपनी ने ये जानकारी भी दी है कि रेडर मोटरसाइकिल ने 10 यूनिट परिवारों में अपनी जगह बना ली है। नई टीवीएस रेडर आईजीओ के साथ बूस्ट मोड दिया गया है जो आईजीओ असिस्ट टेक्नोलॉजी को बाइक से जोड़ता है।

Image

TVS Raider मोटरसाइकिल ने 10 यूनिट परिवारों में अपनी जगह बना ली है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • TVS रेडर की 10 लाख यूनिट बिकीं
  • इसी खुशी में नया वेरिएंट किया लॉन्च
  • IGO तकनीक के साथ बाइक लॉन्च

TVS Raider IGO Launched: टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में पॉपुलर रेडर मोटरसाइकिल का नया आईजीओ वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। नई टीवीएस रेडर आईजीओ की एक्सशोरूम कीमत 98,389 रुपये रखी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने ये जानकारी भी दी है कि रेडर मोटरसाइकिल ने 10 यूनिट परिवारों में अपनी जगह बना ली है। बता दें कि नई टीवीएस रेडर आईजीओ के साथ बूस्ट मोड दिया गया है जो बाइक के साथ आईजीओ असिस्ट टेक्नोलॉजी को जोड़ता है। इस तकनीक की मदद से बाइक का एक्सेलरेशन स्टैंडर्ड मॉडल से काफी बेहतर हो गया है।

तेज रफ्तार हुई रेडर बाइक

टीवीएस की नई रेडर आईजीओ का इंजन 0.55 एनएम टॉर्क ज्यादा जनरेट करता है जिससे बाइक का एक्सेलरेशन पहले से बेहतर हो गया है। टीवीएस का दावा है कि ये बाइक इस श्रेणी का सबसे बेहतर टॉर्क और एक्सेलरेशन ऑफर करती है। टीवीएस का ये भी कहना है कि पहले से 10 प्रतिशत ज्यादा माइलेज देती है, वहीं सिर्फ 5.8 सेकंड में ही से 0-60 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है। टीवीएस ने अब रेडर को नए नार्डो ग्रे कलर में पेश किया है और इसके अलॉय व्हील्स अब लाल रंग के हो गए हैं।

फीचर्स और इंजन जोरदार

टीवीएस रेडर आईजीओ के साथ रिवर्स एलसीडी क्लस्टर दिया गया है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस है। इसकी मदद से ये वॉइस असिस्ट, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, कॉल हैंडलिंग और नोटिफिकेशन मैनेजमेंट जैसे फीचर्स बाइक से जुड़ जाते हैं। कंपनी ने इस बाइक के साथ 124.8 सीसी का एयर और ऑयल कूल्ड 3वी इंजन दिया है। ये फुर्तीला इंजन है जो 7500 आरपीएम पर 11.22 बीएचपी ताकत और 6000 आरपीएम पर 11.75 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article