ऑटो न्यूज़

New Bajaj Pulsar N125 भारत में हुई लॉन्च, 95,000 रुपये से भी कम में खरीद लेंगे

New Bajaj Pulsar N125 Launched: बजाज ने नई पल्सर एन125 मोटरसाइकिल को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। ये 125 सीसी सेगमेंट का सबसे ताजा मुकाबला है। शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 94,707 रुपये है, वहीं ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 98,707 रुपये रखी गई है।

Image

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 98,707 रुपये रखी गई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Bajaj ने लॉन्च की नई Pulsar N125
  • 94,707 रुपये रखी शुरुआती कीमत
  • 125 CC सेगमेंट का ताजा मुकाबला

New Bajaj Pulsar N125 Launched: बजाज ऑटो ने हाल में बिल्कुल नई पल्सर एन125 मोटरसाइकिल से पर्दा हटाया था। अब कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। ये 125 सीसी सेगमेंट का सबसे ताजा मुकाबला है। शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 94,707 रुपये है, वहीं ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 98,707 रुपये रखी गई है। एन125 इस पॉपुलर ब्रांड, यानी बजाज पल्सर लाइनअप का सबसे नई मेंबर है। इससे पहले कंपनी एन150, एन160 और एन250 बाइक्स भारत में लॉन्च कर चुकी है। हालांकि इस रेंज की बाकी बाइक्स के मुकाबले कंपनी ने इसे अलग डिजाइन पर बनाया है।

दिखने में कैसी है पल्सर N125

बजाज की नई पल्सर एन125 को साफ-सुथरी स्पोर्टी डिजाइन दी गई है और ये पैने लुक वाली बॉडी पैनल्स के साथ आई है। इसी वजह से ये बजाज की बाकी दमदार बाइक्स के मुकाबले कुछ अलग दिखती है। इसे नया तिकोना एलईडी हेडलैंप दिया गया है जिसकी दोनों ओर बॉडी पैनल्स जुड़े हुए हैं। इसके अलावा बाइक को बड़े साइज का तराशा हुआ फ्यूल टैंक मिला है जो फ्रंट फोर्क तक पहुंचते टैंक कवर्स से लैस है। यहां स्प्लिट सीट और अलॉय व्हील्स पल्सर एन125 को मिले हैं।

पीछे से कितनी बदली बाइक

नई बजाज पल्सर एन125 के पिछले हिस्से में सिंगल पीस ग्रैब रेल, बाकी पल्सर बाइक्स जैसा टेललैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अन्य कई फीचर्स दिए गए हैं। बाइक के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। इसके अगले पहिये में डिस्क और पिछले पहिये में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि नई पल्सर एन125 को 125 सीसी इंजन मिलेगा। ये फुर्तीला इंजन 12 बीएचपी ताकत और 11 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article