TVS की इस नई एडवेंचर बाइक ने मचाया धमाल, जल्द भारत में लॉन्च की जाएगी

TVS Apache RTX ADV: दिल्ली के प्रगति मैदान में चालू ऑटो एक्सपो 2025 में टीवीएस ने नई अपाचे आरटीएक्स एडीवी शोकेस कर दी है जो दिखने में बहुत दमदार लग रही है। इस मोटरसाइकिल के साथ कंपनी देश के एक पॉपुलर सेगमेंट में एंट्री करने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • New TVS Apache RTX ADV
  • Auto Expo 2025 में जमाया रंग
  • रॉयल एनफील्ड से होगा मुकाबला

TVS Apache RTX ADV: टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में नई अपाचे एडवेंचर बाइक से पर्दा हटा लिया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में चालू ऑटो एक्सपो 2025 में टीवीएस ने नई अपाचे आरटीएक्स एडीवी शोकेस कर दी है जो दिखने में बहुत दमदार लग रही है। इस मोटरसाइकिल के साथ कंपनी देश के एक पॉपुलर सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। यहां इस समय रॉयल एनफील्ड हिमालयन, सुजुकी वी-स्ट्रॉम एसएक्स और हीरो एक्सपल्स का दबदबा बना हुआ है।

TVS Apache RTX Adventure Bike

इस मोटरसाइकिल के साथ कंपनी देश के एक पॉपुलर सेगमेंट में एंट्री करने वाली है

दिखने में तगड़ी बाइक

टीवीएस मोटर कंपनी ने नई अपाचे आरटीएक्स को स्मार्ट लुक दिया है। इसके साथ सेमी फेयर्ड बॉडीवर्क दिया गया है और अगले हिस्से में सुनहरे यूएसडी फोर्क्स दिए गए हैं। यहां आटो एक्सपो 2025 में जो मॉडल पेश किया गया है वो खूब सारी एक्सेसरीज से लोडेड है, ऐसे में इसका स्टैंडर्ड मॉडल लुक के मामले में निश्चित ही इससे कुछ हल्का होगा। इसके अगले हिस्से में बड़ा विंडस्क्रीन, डुअल टोन कलर, अच्छे लुक वाला फ्यूल टैंक, एलईडी लाइटिंग और अंडरबेली पैन दिए गए हैं।

End of Feed