TVS Ronin 225 की कीमत में बड़ी कटौती, त्योहारी सीजन में हुई ग्राहकों की मौज

TVS Ronin 225 Price Cut: टीवीएस मोटर कंपनी ने त्योहारी सीजन आते ही अपनी रोनिन 225 मोटरसाइकिल की कीमत में 15,000 रुपये तक कटौती की है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पहले 1.49 लाख रुपये थी जो अब घटकर 1.35 लाख रुपये कर दी गई है। ये काफी आकर्षक दाम है।

KEY HIGHLIGHTS
  • TVS Ronin 225 की कीमत घटी
  • 15,000 रुपये तक कम किए दाम
  • अब 1.35 लाख है शुरुआती कीमत

TVS Ronin 225 Price Cut: TVS Motor Company ने Ronin 225 अर्बन स्क्रैंबलर मोटरसाइकिल जुलाई 2022 में लॉन्च की थी। उस समय बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.49 लाख रुपये थी जो अब 15,000 रुपये घटा दी गई है। अब इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.35 लाख रुपये हो गई है जो 225 सीसी इंजन के हिसाब से काफी आकर्षक है। त्योहारी सीजन के लिए कंपनी की तैयारियां लगातार जारी हैं और इसी कड़ी में कीमत में कटौती की गई है। रोनिन को कंपनी ने आकर्षक प्रीमियम अंदाज में लॉन्च किया है जो पहली नजर में ही ग्राहकों को खासा ध्यान खींचने वाली है।

TVS Ronin 225 Price Cut

अब इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.35 लाख रुपये हो गई है

रॉयल एनफील्ड से करेगी मुकाबला

नई TVS रोनिन का मुकाबला रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 के साथ येज्डी स्क्रैंबलर जैसी कई अन्य बाइक्स से जारी है। तगड़े डुअल पर्पज टायर्स के साथ नई बाइक बहुत मजबूत लग रही है, वहीं इसका दमदार ग्राउंड क्लियरेंस और सुनहरे फोर्क्स इसे और भी कूल लुक देते हैं। यहां एलईडी लाइट्स और गोल हेडलैंप्स इसके मॉडर्न अंदाज और रेट्रो थीम को और निखारते हैं। बाइक को पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ पतला बेजल दिया गया है जो TVS के पेटेंट स्मार्टकनेक्ट ब्लूटूथ फीचर के साथ आता है।

End of Feed