ऑटो न्यूज़

भारत के बाद इस देश में हंगामा मचाने को तैयार नई Hyundai Exter, भारत से निर्यात शुरू

Hyundai Exter Launched In South Africa: ह्यून्दे ने अपने बयान में कहा कि ये मॉडल अब दक्षिण अफ्रीका के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा, जिससे यह भारत से दक्षिण अफ्रीका में निर्यात किया जाने वाला आठवां मॉडल बन जाएगा। कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका को 996 इकाइयों की पहली खेप भेजकर एक्सटर का निर्यात शुरू कर दिया है।

Image

कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका को 996 इकाइयों की पहली खेप भेजकर एक्सटर का निर्यात शुरू कर दिया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे एक्सटर दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च
  • कंपनी ने भारत से शुरू किया निर्यात
  • वहां के मार्केट में हंगामा मचाएगी कार

Hyundai Exter Launched In South Africa: ह्यून्दे मोटर इंडिया ने अपनी एसयूवी एक्सटर का निर्यात शुरू कर दिया है। वाहन विनिर्माता कंपनी ने बयान में कहा, यह मॉडल अब दक्षिण अफ्रीका के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा, जिससे यह भारत से दक्षिण अफ्रीका में निर्यात किया जाने वाला आठवां मॉडल बन जाएगा। कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका को 996 इकाइयों की पहली खेप भेजकर एक्सटर का निर्यात शुरू कर दिया है। ह्यून्दे पहले से ही ग्रैंड आई10 एनआईओएस, ऑरा, आई20, आई20 एन लाइन और वेन्यू जैसे मॉडल का निर्यात कर रही है। ह्यून्दे मोटर इंडिया के परिचालन प्रमुख (कॉरपोरेट प्लानिंग) जे वान रयू ने कहा, ‘‘ दक्षिण अफ्रीका हमेशा से हुंदै के लिए एक महत्वपूर्ण निर्यात बाजार रहा है।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी के तमिलनाडु संयंत्र में विनिर्मित अधिकतर मॉडल दक्षिण अफ्रीका को निर्यात किए जाते हैं।

सितंबर में तगड़ डिस्काउंट

एक्सटर और वेन्यू ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं और कंपनी ने अब इसकी बिक्री में बढ़ोतरी का प्लान बनाया है। कंपनी ने इन दोनों कारों पर दमदार डिस्काउंट उपलब्ध कराए हैं। ह्यून्दे वेन्यू पर कुल 70,629 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, वहीं ह्यून्दे एक्सटर पर 32,972 रुपये तक डिस्काउंट दिया गया है। इसमें कई तरह के ऑफर्स और एक्सेसरीज शामिल हैं। बता दें कि शहर और डीलरशिप के हिसाब से इन ऑफर्स में बदलाव आ सकते हैं, ऐसे में सटीक जानकारी के लिए अपनी नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें। मार्च 2024 में ही इस कार के लिए कंपनी ने 1 लाख बुकिंग हासिल करने का आंकड़ा पार किया है।

फीचर्स से भरा हुआ है केबिन

ह्यून्दे ने नई एक्सटर के केबिन में खूब सारे पैसा वसूल फीचर्स दिए हैं जो इसे पंच के मुकाबले मजबूत बनाते हैं। कार के केबिन में क्रूज कंट्रोल के साथ सेगमेंट में पहली बार मिला वायरलेस चार्जर है। जोरदार फीचर्स से लैस इस कार का केबिन एक्सटर को पूरी तरह पैसा वसूल कार बनाता है। कार के साथ मिले बाकी फीचर्स में वॉइस कंट्रोल्ड सनरूफ, 15-इंच के अलॉय व्हील्स, कीलेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और 8-इंच का टचस्क्रीन शामिल है जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आता है।

सेफ्टी में भी जोरदार है एक्सटर

ह्यून्दे एक्सटर को सेफ्टी के मामले में भी तगड़ा बनाया गया है जिनमें सामान्य रूप से मिले 6 एयरबैग्स, 26 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और 40 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा नई कार के साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पार्किंग असिस्ट, ऑटो हेडलैंप्स, इलेक्ट्रॉनिट स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल असिस्ट कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी और कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी कार को मिले हैं। कुल मिलाकर नई ह्यून्दे एक्सटर पूरी तरह पैसा वसूल कार है।

इंजन और माइलेज में धाकड़

नई एक्सटर के साथ कंपनी ने 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ आता है। इनमें से मैनुअल गियरबॉक्स वाला इंजन 83 पीएस ताकत और 113.8 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं इसका माइलेज 19.4 किमी/लीटर बताया गया है। इसके बाद एएमटी गियरबॉक्स में कार की ताकत समान रहती है और माइलेज 19.2 किमी/लीटर हो जाता है। अंत में 1.2-लीटर बाय-फ्यूल कप्पा पेट्रोल इंजन आता है जो सीएनजी से भी चलता है। सीएनजी इंजन 69 पीएस ताकत और 95.2 एनएम पीक टॉर्क बनाता है और 27 किमी से ज्यादा माइलेज देता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article