New TVS Apache RTR 4V: टीवीएस मोटर ने अपाचे आरटीआर 160 4वी मोटरसाइकिल को नए फीचर्स और कुछ अपग्रेड्स के साथ लाॅन्च किया है। कंपनी ने इस अपडेटेड बाइक को 1.40 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर लाॅन्च किया है जो पिछले माॅडल के मुकाबले 5,000 रुपये ज्यादा है। नई अपाचे आरटीआर 160 4वी को आधुनिक तकनीक और बेहतर परफाॅर्मेंस के साथ पेश किया गया है। यहां नई टीवीएस स्मार्टकनेक्ट टीएम तकनीक मिली है जिससे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, काॅल और एसएमएस अलर्ट और वाॅइस असिस्ट जैसे फीचर्स मिले हैं। बाइक को ग्लाइड थ्रू तकनीक मिली है।
कंपनी ने इस अपडेटेड बाइक को 1.40 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर लाॅन्च किया है।
कितना दमदार है इंजन
लुक और स्टाइल के मामले में ये लगभग पुराने मॉडल जैसी ही है, लेकिन दिखने में जोरदार है। नई अपाचे आरटीआर 160 4वी के अपडेटेड मॉडल को दो नए रंगों - लाइटनिंग ब्लू और मैट ब्लैक में पेश किया गया है। यहां तीन राइडिंग मोड्स के साथ स्मार्टकनेक्ट ब्लूटूथ सिस्टम मिला है जो वॉइस असिस्ट सपोर्ट करता है। बाइक को 160 सीसी का सिंगल-सिलेंडर एयर और ऑयल कूल्ड इंजल मिला है, ये इंजन 8000 आरपीएम पर 17.3 बीएचपी ताकत और 6500 आरपीएम पर 14.8 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
आरामदायक हैं सस्पेंशन
नई बाइक के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं जो काफी आरामयदायक यात्रा कराते हैं। कंपनी ने नई 2024 अपाचे आरटीआर 160 4वी की बुकिंग भारतीय मार्केट में शुरू कर दी है और इसमें दिलचस्पी रखने वाले टीवीएस शोरूम जाकर बुकिंग कर सकते हैं। देश में नई बाइक का मुकाबला हीरो एक्सट्रीम 160आर 4वी, होंडा सीबी हॉर्नेट 2.0 और बजाज पल्सर एन160 जैसी अन्य कई बाइक्स से शुरू हो गया है। नई बाइक को कई बदलावों के साथ लॉन्च किया गया है जिनमें दो नए रंगों के अलावा डुअल चैनल एबीएस, रियर लिफ्ट प्रोटैक्शन और पिछले पहिये में बड़ा 240 मिमी डिस्क ब्रेक शामिल हैं।
