ऑटो न्यूज़

BSA ने हटाया नई B65 स्क्रैंबलर बाइक से पर्दा, दमदार इंजन के साथ जल्द आएगी

BSA B65 Scrambler Motorcycle: नई बाइक से पर्दा बर्मिंगम मोटरसाइकिल शो में हटाया गया है जो दिखने में काफी आकर्षक है। यूके की वेबसाइट पर इसकी बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया गया है, बाकी देशों के साथ भारतीय मार्केट में इसे 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

Image

नई बाइक से पर्दा बर्मिंगम मोटरसाइकिल शो में हटाया गया है जो दिखने में काफी आकर्षक है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • BSA B65 स्क्रैंबलर बाइक हुई शोकेस
  • बर्मिंगम मोटरसाइकिल शो में हटा पर्दा
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी नई बाइक

BSA B65 Scrambler Motorcycle: बीएसए ने नई बी65 स्क्रैंबलर मोटरसाइकिल शोकेस की है जो कंपनी की गोल्ड स्टार 650 पर आधारित है। नई बाइक से पर्दा बर्मिंगम मोटरसाइकिल शो में हटाया गया है जो दिखने में काफी आकर्षक है। यूके की वेबसाइट पर इसकी बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया गया है, बाकी देशों के साथ भारतीय मार्केट में इसे 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। गोल्ड स्टार 650 के मुकाबले नई बीएसए बी65 को काफी अलग स्टाइल और डिजाइन पर तैयार किया गया है। हालांकि इंजन समान 652 सीसी का मिलेगा।

कितना अलग है लुक

नई बाइक को नया स्टाइल दिया गया है जो इसे रगेड बनाता है। नया गोल हेडलैंप कंपनी की बाकी बाइक्स के मुकाबले अलग है। इसके अलावा बीक स्टाइल का अगला मडगार्ड, बेंच सीट, छोटा गोल टेललैंप और चटक बॉडी कलर बाइक को मिले हैं। इसके अगले हिस्से में 41 मिमी टेलिस्कोपिक फोर्क और पिछले हिस्से में ट्विन शॉक सेटअप मिला है। अगले और पिछले पहियों में क्रमशः 320 और 255 मिमी डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, वहीं ब्रेम्बो पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर के साथ डुअल चैनल एबीएस भी इसे मिले हैं। इसका अगला पहिया 19 इंच का है तो पिछला पहिया 17 इंच का है।

कितना दमदार है इंजन

बीएसए बी65 स्क्रैंबलर मोटरसाइकिल का भार 218 किग्रा है जो गोल्ड स्टार से 5 किग्रा ज्यादा है। इसकी सीट 820 एमएम पर लगाई गई है जो गोल्ड स्टार से 40 मिमी ज्यादा है। बाइक के साथ 652 सीसी का बिग बोर सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। ये दमदार इंजन 45 बीएचपी ताकत और 55 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बीएसए भारत में फिलहाल गोल्ड स्टार 650 बेचती है और जल्द इसे देश में लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड बियर 650 से होने वाला है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article