नई ट्रायम्फ स्पीड 400 की कीमत बढ़ी, 1 जनवरी से 2.33 लाख रुपये की मिलेगी बाइक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 19, 2023, 04:21 PM IST

Triumph Motorcycle India ने नई Speed 400 की इंट्रोडक्टरी कीमत खत्म करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को 2.23 लाख रुपये कीमत पर पेश किया था, अब 1 जनवरी से ये कीमत 2.33 लाख होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रायम्फ स्पीड 400 महंगी होगी
  • 1 जनवरी से इतना होगा दाम
  • इंट्रोडक्टरी कीमत हो गई खत्म

Triumph Speed 400 Price: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने कुछ समय पहले स्पीड 400 लॉन्च की थी जिसकी इंस्ट्रोडक्टरी कीमत 2.23 लाख रुपये रखी गई थी। कंपनी ने बताया था कि पहली 10,000 बुकिंग पर ग्राहकों को इस कीमत पर बाइक मिलेगी, इसके बाद नई ट्रायम्फ स्पीड 400 की कीमत 2.33 लाख रुपये हो जाएगी। अब कंपनी ने 1 जनवरी 2024 से नई स्पीड 400 की कीमत 2.33 लाख रुपये करने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा ट्रायम्फ स्क्रैंबलर 400 एक्स भी इसी के साथ लॉन्च की गई थी, लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत बढ़ाने पर अब तक कोई जानकारी नहीं दी है।

Triumph Speed 400 Price

कंपनी ने 1 जनवरी 2024 से नई स्पीड 400 की कीमत 2.33 लाख रुपये करने की घोषणा कर दी है

कितनी दमदार हैं बाइक?

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने इन दोनों बाइक्स को नया 398.15 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। ये इंजन 8,000 आरपीएम पर 39.5 बीएचपी ताकत और 6,500 आरपीएम पर 37.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है और ये स्लिपर-एंड-असिस्ट क्लच के साथ आता है। इसके अलावा अलग-अलग मॉडल्स के हिसाब से दोनों बाइक्स को अलग ट्यूनिंग में पेश किया गया है। दोनों बाइक्स में आगे 43 मिमी यूएसडी फोर्क्स और पीछे अडजस्टेबल गैस चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।

End of Feed