Triumph की सबसे सस्ती बाइक के लिए अब इतने में कर सकते हैं बुकिंग, पढ़ें डिटेल्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 24, 2023, 09:04 PM IST

Triumph India ने कुछ दिन पहले ही नई Speed 400 और Scrambler 400 X शोकेस की गई हैं। अब कंपनी ने इन बाइक्स की बुकिंग राशि को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया है। जानें क्या है पूरी डिटेल्स।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रायम्फ बाइक का बुकिंग अमाउंट बढ़ा
  • कुछ दिन पहले ही भारत में हुईं लॉन्च
  • 2.33 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत

Triumph Bikes Booking Amount: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने कुछ समय पहले ही देश में नई स्पीड 400 और स्क्रैंबलर 400 एक्स बाइक्स से पर्दा हटाया है। इनमें से कंपनी ने स्पीड 400 की कीमत का ऐलान कर दिया है जो 2.33 लाख रुपये है। ट्रायम्फ स्पीड 400 पहले दस हजार ग्राहकों के लिए 2.23 लाख रुपये इंट्रोडक्टरी प्राइस पर उपलब्ध कराई गई थी। अब ताजा जानकारी के अनुसार कंपनी ने इन दोनों बाइक्स की बुकिंग के लिए 2,000 टोकन राशि को बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया है। इसके अलावा ये जानकारी भी सामने आई है कि ट्रायम्फ भारत में स्क्रैंबलर 400 एक्स को अक्टूबर 2023 तक लॉन्च कर सकती है।

Triumph Street 400 And Scrambler 400 X

कंपन स्पी 400 कीम ऐला दिय 2.33 ला रुपय

कितनी दमदार हैं दोनों बाइक्स?

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने इन दोनों बाइक्स को नया 398.15 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। ये इंजन 8,000 आरपीएम पर 39.5 बीएचपी ताकत और 6,500 आरपीएम पर 37.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है और ये स्लिपर-एंड-असिस्ट क्लच के साथ आता है। इसके अलावा अलग-अलग मॉडल्स के हिसाब से दोनों बाइक्स को अलग ट्यूनिंग में पेश किया गया है। दोनों बाइक्स में आगे 43 मिमी यूएसडी फोर्क्स और पीछे अडजस्टेबल गैस चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।

End of Feed