2023 Range Rover Velar: लैंड रोवर इंडिया ने 2023 वेलार फेसलिफ्ट एसयूवी की बुकिंग शुरू करने के कुछ ही दिन बाद इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने इकलौते डायनामिक एचएसई वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 93 लाख रुपये है। इस एसयूवी के टॉप मॉडल की कीमत 3.5 करोड़ रुपये तक जाती है। नई वेलार एसयूवी की प्री-बुकिंग देश में जारी है और सितंबर 2023 से इसकी डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। एसयूवी के नए वेरिएंट को एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई मामूली बदलावों के साथ पेश किया गया है।
दिखने में लगभग पहले जैसी
2023 लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार फेसलिफ्ट दिखने में लगभग मौजूदा मॉडल जैसी ही है, हालांकि कुछ छोटे बदलाव यहां देखने को मिले हैं। इनमें नए पैटर्न की अगली ग्रिल शामिल है जो पिक्सल एलईडी हेडलैंप्स के साथ बदले हुए डीआरएल लगे हैं। यहां नई व्हील डिजाइन मिला है, वहीं पिछला हिस्सा नए सिग्नेचर के साथ आया है। एसयूवी के अगले और पिछले हिस्से के बंपर्स में जो बदलाव हुए हैं उससे इसके लुक में काफी बदलाव नजर आ रहा है।
केबिन में हुए कई बदलाव
लैंड रोवर इंडिया ने 2023 वेलार एसयूवी के केबिन में कई बदलाव किए हैं जिसमें सबसे अहम 11.4-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आया है। क्लाइमेट कंट्रोल के सारे फंक्शन अब एक साथ पेश किए गए हैं जिससे अब एसी के लिए अलग से कंट्रोल हट गया है। अब वेलार का केबिन और भी साथ सुथरा हो गया है। इसके अलावा कंपनी ने स्टीयरिंग व्हील पर लगे और डिजिटल ड्र्राइवर्स डिस्प्ले को हटा लिया है।
कितना दमदार है इंजन
नई रेंज रोवर वेलार के साथ 2-लीटर के पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प दिए गए हैं। भारतीय मार्केट के लिए लैंड रोवर ने 6-सिलेंडर या हाइब्रिड इंजन पेश नहीं किया गया है। यहां 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिला है जो 250 पीएस ताकत और 365 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके बाद डीजल इंजन आता है जो 204 पीएस ताकत और 420 एनएम पीक टॉर्क बनाने की क्षमता रखता है। कंपनी ने दोनों इंजन के साथ चारों पहियों तक ताकत पहुंचाने वाला 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है।
