ऑटो न्यूज़

Toyota Rumion की वेटिंग घटी, दिवाली पर चाहिए कार तो अभी करनी होगी बुकिंग

Toyota Rumion Waiting Reduced: नई टोयोटा रुमियन एमपीवी का वेटिंग पीरियड बहुत कम हो गया है जो 32 हफ्तो से गिरकर सीधा 8 हफ्तों तक आ गया है। अप्रैल 2024 में कंपनी ने इसकी बुकिंग भारत में दोबारा शुरू की थी, इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.44 लाख रुपये है।

Image

सितंबर 2024 में रुमियन पर 8 हफ्तों तक की वेटिंग मिल रही है जो मार्च 2024 में करीब 32 हफ्ते थी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा रुमियन की वेटिंग में कमी
  • 8 हफ्ते में मिल जाएगी नई MPV
  • 10.44 लाख रुपये शुरुआती दाम

Toyota Rumion Waiting Reduced: टोयोटा किर्लोसकर मोटर ने सितंबर 2023 में भारी डिमांड के चलते रुमियन सीएनजी एसयूवी की बुकिंग लेना बंद कर दिया था। अप्रैल 2024 में कंपनी ने इसकी बुकिंग भारत में दोबारा शुरू की थी, इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.44 लाख रुपये है। बुकिंग दोबारा शुरू करने के साथ टोयोटा ने रुमियन का नया जी एटी वेरिएंट भी लॉन्च किया था जिसकी एक्सशोरूम कीमत 13 लाख रुपये रखी गई है। सितंबर 2024 में टोयोटा रुमियन पर 8 हफ्तों तक की वेटिंग मिल रही है जो मार्च 2024 में करीब 32 हफ्ते थी। यानी अगर आपको दिवाली या धनतेरस तक इस कार की डिलीवरी चाहिए तो अभी इसकी बुकिंग करना पड़ेगा।

टोयोटा रुमियन जी एटी

टोयोटा ने रुमियन जी एटी के साथ 1.5-लीटर चार-सिलेंडर के-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया है। ये इंजन 102 बीएचपी ताकत और 137 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इस इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स से लैस किया है। बता दें कि साइज में बड़ा होने के बावजूद ये एसयूवी 20.51 किमी/लीटर माइलेज देती है। फीचर्स पर नजर डालें तो जी एटी के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफेटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, कनेक्टेड तकनीक,डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्ड कंट्रोल, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स एलईडी लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कई फीचर्स दिए गए हैं।

सीएनजी वेरिएंट की वापसी

टोयोटा रुमियन के सीएनजी को 3 वेरिएंट्स - एस, जी और वी में चुना जा सकता है। ये एसयूवी 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है। इसके साथ 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो मारुति सुजुकी अर्टिगा में भी मिलता है। ये दमदार इंजन है जो 102 बीएचपी ताकत और 136.8 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि सीएनजी वर्जन में इंजन की ताकत घटकर 87 बीएचपी रह जाती है। एक किलोग्राम सीएनजी में एआईएआई ने इसे 26.11 किमी तक चलने का दावा किया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article