ऑटो न्यूज़

Toyota Hyryder पर अगस्त में मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, त्योहारी सीजन हुआ शुरू!

Toyota Hyryder Discount In August 2024: टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर को भारत में खूब पसंद किया जा रहा है। अब कंपनी की डीलरशिप ने इस एसयूवी पर दमदार डिस्काउंट ऑफर करना शुरू कर दिया है। हाइराइडर पर अगस्त 2024 में 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है जो काफी आकर्षक है।

Image

इस एसयूवी पर अगस्त 2024 में 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है जो काफी आकर्षक है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा हाइराइडर पर जोरदार डिस्काउंट
  • अगस्त 2024 में मिला ग्राहकों को फायदा
  • 75,000 रुपये तक की बचत कर सकेंगे

Toyota Hyryder Discount In August 2024: भारत में त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही टोयोटा डीलर्स ने डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है। इस ब्रांड की सबसे पॉपुलर कारों में एक अर्बन क्रूजर हाइराइडर पर दमदार छूट मिली है। इस एसयूवी पर अगस्त 2024 में 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है जो काफी आकर्षक है। इसकी भारतीय मार्केट में डिमांड भी बहुत ज्यादा है और अर्बन क्रूजर हाइराइडर के कुछ वेरिएंट्स पर लंबी वेटिंग ग्राहकों को दी जा रही है। एसयूवी पर मिला डिस्काउंट शहर और वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकता है, ये डीलरशिप पर निर्भर करता है।

एसयूवी को मिला हाईब्रिड इंजन

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के साथ सेल्फ चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक तकनीक वाला इंजन दिया गया है। कंपनी ने ग्लोबल मार्केट के बाद अब इस तकनीक को भारत में पेश किया है। इसके अलावा अर्बन क्रूजर हाइराइडर को एक और पावरट्रेन दी गई है जो निओ ड्राइव है। नई एसयूवी को मारुति सुजुकी से लिया 1.5-लीटर इंजन दिया गया है जो टोयोटा के हाइब्रिड सिस्टम और ई-ड्राइव ट्रांसमिशन से लैस है। ये इंजन माइल्ड वर्जन में 103 पीएस ताकत और 137 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ ये 116 पीएस जनरेट करता है। फिलहाल हाइराइडर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.14 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 20.19 लाख तक जाती है।

फ्रंट-व्हील और फोर-व्हील ड्राइव

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के साथ फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ ऑ-व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया है और ये सेगमेंट की पहली कार बन गई है जिसके साथ एडब्ल्यूडी मिला है। इसके अलावा एसयूवी के साथ 17-इंच अलॉय व्हील्स, फुल एलईडी हेडलैंप्स, क्रिस्टल एक्रिलिक ग्रिल, एलईडी डीआरएल, सी शेप के एलईडी टेललाइट्स और टोयोटा बैजिंग दी गई है जो क्रोम फिनिश में आती है। कार का डैशबोर्ड मारुति सुजुकी बलेनो और 2022 ब्रेजा से मिलता-जुलता है।

फीचर्स और सेफ्टी दोनों जोरदार

टोयोटा ने नई अर्बन क्रूजर हाइराइडर के केबिन में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और बलेनो से लिया स्टीयरिंग व्हील दिया है। यहां कनेक्टेड कार तकनीक, पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, वायलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा और मल्टी इंफो डिस्प्ले मिला है जिसपर ईंधन खपत से लेकर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम की रियल टाइम जानकारी मिलती है। इसके महंगे वेरिएंट्स के साथ हेड्सअप डिस्प्ले, लैदर सीट्स, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल डीसेंट कंट्रोल और स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article