Toyota Innova ग्राहकों के लिए आई अच्छी खबर, अब इतने समय में मिल जाएगी डिलीवरी

Toyota Innova Waiting Period: टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा एमपीवी पर मिलने वाली वेटिंग में कमी आई है। टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस लेने का मन है तो यहां आपको उतना ही इंतजार करना होगा। हाइक्रॉस हाइब्रिड वेरिएंट की वेटिंग अब भी 13 महीने की है। डीलर्स का कहना है कि स्टॉक बाकी रहने तक करीब 2 महीने में ही ग्राहकों को इनोवा की डिलीवरी दी जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की वेटिंग घटी
  • इनोवा हाइक्रॉस की वेटिंग नहीं घटी
  • 3 महीने में ही मिल जाएगी क्रिस्टा!

Toyota Innova Waiting Period: अगर आप जल्द ही नई टोयोटा इनोवा एमपीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके पते ही है। टोयोटा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इनोवा क्रिस्टा और हाइक्रॉस की वेटिंग में कटौती हुई है। जुलाई 2024 में इनोवा क्रिस्टा की बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 6 की जगह 3 से 5 महीने में कार की डिलीवरी मिलने वाली है। हालांकि डीलर्स का कहना है कि स्टॉक बाकी रहने तक करीब 2 महीने में ही ग्राहकों को इनोवा की डिलीवरी दी जा रही है। टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस लेने का मन है तो यहां आपको उतना ही इंतजार करना होगा। हाइक्रॉस हाइब्रिड वेरिएंट की वेटिंग अब भी 13 महीने की है।

Toyota Innova Waiting Period

इनोवा क्रिस्टा की बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 6 की जगह 3 से 5 महीने में कार की डिलीवरी मिलने वाली है।

क्रिस्टा का नया वेरिएंट आया

टोयोटा किर्लोसकर मोटर ने भारत में कुछ समय पहले ही इनोवा क्रिस्टा एमपीवी का नया जीएक्स प्लस वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने एमपीवी के नए वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 21.39 लाख रुपये रखी है। इनोवा क्रिस्टा लाइनअप में नए जीएक्स प्लस वेरिएंट की जगह जीएक्स और वीएक्स वेरिएंट के बीच की है, वहीं बताए गए जीएक्स वेरिएंट्स के मुकाबले इसके साथ कई नए फीचर्स दिए गए है। इस कीमत के साथ इनोवा क्रिस्टा एमपीवी और भी पैसा वसूल हो गई है और ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से नया वेरिएंट तैयार किया गया है।

End of Feed