Toyota Innova Hycross पर कितनी मिल रही वेटिंग, आज बुकिंग कराने पर कब मिलेगी कार

Toyota Innova Hycross Waiting: टोयोटा की इनोवा हाइ क्रॉस हाइ ब्रिड की आज बुकिंग करने पर आपको 8 महीने बाद ये कार मिल जाएगी। टोयोटा ने बताया है कि अक्टूबर 2024 में इनोवा हाइक्रॉस की बुकिंग करने पर करीब 6 महीने बाद आपको डिलीवरी मिल जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस पर वेटिंग
  • 6 से 8 महीने करना होगा इंतजार
  • हाइब्रिड वेरिएंट की वेटिंग है लंबी

Toyota Innova Hycross Waiting: टोयोटा की इनोवा हाइक्रॉस देश के ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। और इस कार पर कुछ समय पहले तक बहुत लंबी वेटिंग मिल रही थी, लेकिन अब इस एमपीवी की वेटिंग में भारी कमी आ गई है। पहले इनोवा हाइक्रॉस पर 1 साल से भी ज्यादा वेटिंग मिल रही थी जो अब कुछ घट गई है। टोयोटा की इनोवा हाइ क्रॉस हाइ ब्रिड की आज बुकिंग करने पर आपको 8 महीने बाद ये कार मिल जाएगी। टोयोटा ने बताया है कि अक्टूबर 2024 में इनोवा हाइक्रॉस की बुकिंग करने पर करीब 6 महीने बाद आपको डिलीवरी मिल जाएगी।

Toyota Innova Hycross Waiting

अक्टूबर 2024 में इनोवा हाइक्रॉस की बुकिंग करने पर करीब 6 महीने बाद आपको डिलीवरी मिल जाएगी

टॉप मॉडल की बुकिंग फिर शुरू

टोयोटा ने कुछ दिन पहले ही भारतीय मार्केट में इनोवा हाइक्रॉस के दो वेरिएंट्स - जेडएक्स और जेडएक्स ओ वेरिएंट्स की बुकिंग दोबारा शुरू की है। कंपनी ने मई 2024 से जोरदार डिमांड के चलते इन दोनों की बुकिंग लेना बंद कर दिया था। अब ग्राहक 50,000 रुपये टोकन देकर इनकी बुकिंग करा सकते हैं। कंपनी ने कुछ समय पहले ही इन दोनों की कीमत में भी 30,000 रुपये तक बढ़ोतरी की है जिसके बाद दोनों की एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 30.34 लाख और 30.98 लाख रुपये हो गई है।

End of Feed