Martuti Suzuki Invicto Discount: मारुति सुजुकी त्योहारी सीजन में अपनी कई कारों पर जोरदार डिस्काउंट दे रही है जिसमें कंपनी की सबसे महंगी एमपीवी इंविक्टो भी शामिल है। कंपनी ने इस हाइब्रिड एमपीवी पर पहली बार 1.25 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दिया है। मारुति इंविक्टो के अल्फा वेरिएंट पर ग्राहक 1 लाख रुपये तक बचा सकते हैं। बता दें कि मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस के जरिए खरीद पर ही इस डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी अल्फा वेरिएंट पर अलग से 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। ये भी बता दें कि जेटा वेरिएंट पर आपको सिर्फ 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
एसयूवी कर रहीं जोरदार प्रदर्शन
मारुति सुजुकी देश के एसयूवी सेगमेंट में जोरदार प्रदर्शन कर रही है जिसमें ग्रैंड विटारा, जिम्नी और फ्रॉन्क्स शामिल हैं। बता दें कि प्रीमियम एमपीवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी इंविक्टो का मुकाबला इनोवा क्रिस्टा और इनोवा हाइक्रॉस से जारी है जिनका मार्केट में दबदबा है। यहां और भी कई गाड़ियां पहले से इस मुकाबले में मौजूद हैं, लेकिन सालों से टोयोटा इनोवा के सामने कोई नहीं टिक पाया है। मारुति सुजुकी भी इस एमपीवी की बिक्री टोयोटा ब्रांड की कारों जितनी ही करना चा ह रही है, यही वजह है कि कंपनी ने इसपर जोरदार डिस्काउंट उपलब्ध कराया है।
केबिन में फीचर्स की भरमार
नई इंविक्टो के केबिन में कंपनी ने खूब सारे फीचर्स दिए हैं जिनमें 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ के साथ एंबिएंट लाइटिंग, बीच की कतार में रिक्लाइनर सीट्स, मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ग्रीन लेमिनेटेड ग्लासेस, 6 स्पीकर साउंड सिस्टम, पावर्ड टेलगेट और कई अन्य फीचर्स शामिल हैं। यहां आपको सुजुकी कनेक्ट मिलेगा जो इस एमपीवी को 50 से ज्यादा रिमोट फीचर्स देता है। ग्राहकों को इंविक्टो में ई-कॉल फंक्शन भी मिला है जो किसी भी मारुति सुजुकी कार के साथ पहली बार दिया गया है।
23 किमी से ज्यादा मिलेगा माइलेज
मारुति सुजुकी ने नई इंविक्टो के साथ 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक के साथ आया है। ये इंजन 183 बीएचपी ताकत और 250 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, कंपनी ने इसके साथ ई-सीवीटी गियरबॉक्स दिया है। एमपीवी को सामान्य तौर पर इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक्स दिए गए हैं, वहीं 6 एयरबैग्स, टीपीएमएस और 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है। इंविक्टो 3 ड्राइविंग मोड्स - नॉर्मल, स्पोर्ट और ईको में आई है और ये एक लीटर पेट्रोल में 23.24 किमी तक माइलेज देती है।
