2025 Toyota Camry Launch Date: कल भारत में लॉन्च होगी टोयोटा कैमरी , जानें इस कार के बारे में सब कुछ

2025 Toyota Camry India Launch, Expected Price: टोयोटा ने नई कार पेश करने से पहले हाल में इसका आधिकारिक टीजर जारी किया है। कैमरी का 2025 मॉडल इस कार की नौवी पीढ़ी में पहुंच चुका है जो 11 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। नई कैमरी के साथ कई बदलाव किए गए हैं जिनमें नई डिजाइन और कई सारे हाइटेक फीचर्स मिलने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कल लॉन्च होगी 2025 टोयोटा कैमरी
  • बड़े बदलावों के साथ आ रही सेडान
  • विदेशी मार्केट में पहले से बिक रही

2025 Toyota Camry India Launch, Expected Price: टोयोटा किर्लोसकर मोटर ने भारत में अपनी प्रीमियम सेडान लॉन्च करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। नई कैमरी सेडान भारत में लॉन्च होने वाली है जिसे विदेशी मार्केट में लॉन्च के करीब 1 साल बाद देश में पेश किया जाने वाला है। कंपनी ने नई कार पेश करने से पहले इसका आधिकारिक टीजर जारी किया है। कैमरी का 2025 मॉडल इस कार की नौवी पीढ़ी में पहुंच चुका है जो 11 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। नई कैमरी के साथ कई बदलाव किए गए हैं जिनमें नई डिजाइन और कई सारे हाइटेक फीचर्स मिलने वाले हैं।

2025 Toyota Camry Launching Tomorrow

कैमरी का 2025 मॉडल इस कार की नौवी पीढ़ी में पहुंच चुका है जो 11 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा

2025 टोयोटा कैमरी लुक और स्टाइल

नई टोयोटा कैमरी का स्टाइल और डिजाइन पहले से काफी अलग होने वाला है। इसके साथ नए हेडलैंप दिए गए हैं जिनसे सटे सी शेप के डीआरएल भी अच्छे दिखते हैं। इसके अगले हिस्से में एक ब्लैक पट्टी दी गई है जो पूरे अगले हिस्से को घेरती है। कार को हनीकॉम्ब पैटर्न की नई ग्रिल दी गई है जो बॉडी कलर की है।

End of Feed