Toyota Glanza Limited Edition: टोयोटा की कारों को भारत में काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में टोयोटा ने अपनी पॉपुलर हैचबैक ग्लान्जा (Toyota Glanza) का नया ‘फेस्टिव लिमिटेड एडिशन’ लॉन्च किया है। कार के फेस्टिव लिमिटेड एडिशन के तहत कार के किसी भी मॉडल पर आप 20,000 रुपये तक की फ्री एक्सेसरीज प्राप्त कर सकते हैं। फेस्टिव लिमिटेड एडिशन का फायदा आप केवल 31 अक्टूबर 2024 तक उठा सकते हैं। आइये जानते हैं कि फेस्टिव लिमिटेड एडिशन के तहत आपको कौन सी एक्सेसरीज फ्री में दी जा रही हैं।
टोयोटा ग्लान्जा का नया फेस्टिव एडिशन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
फ्री मिलेंगी ये एक्सेसरीज
टोयोटा ग्लान्जा का फेस्टिव लिमिटेड एडिशन खरीदने पर आपको क्रोम और ब्लैक फिनिश वाला बंपर, विंडो वाईजर, फ्लोर मैत और नैक कुशन जैसी एक्सेसरीज मुफ्त में दी जा रही हैं। कंपनी का दावा है कि फेस्टिव लिमिटेड एडिशन के साथ दी जा रही सभी एक्सेसरीज टोयोटा की प्रीमियम एक्सेसरीज हैं और इनकी कीमत 20,567 रुपए के आस-पास है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि कार खरीदने के बाद ये सभी एक्सेसरीज कंपनी के तकनीशियन द्वारा फिट की जाएंगी।
टोयोटा ग्लान्जा के वेरिएंट
टोयोटा ग्लान्जा को भारत में कुल 4 वेरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। इनके नाम E, S, G और V हैं। इसके साथ ही कार को पेट्रोल और बाय-फ्यूल CNG इंजन ऑप्शंस के साथ ऑफर किया जाता है। कार में 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है। मारूति सुजुकी की बलेनो हैचबैक में भी आपको यही इंजन ऑफर किया जाता है। इससे पहले टोयोटा ने अर्बन क्रूजर टेजर और अर्बन क्रूजर हाईराइडर कारों के फेस्टिव एडिशन भी पेश किये थे।
