Toyota Glanza Facelift भारत में लॉन्च, कीमत 6.99 लाख से शुरू

टोयोटा ने अपने ग्राहकों के लिए Toyota Glanza Facelift को लॉन्च कर दिया है। इस कार को 6.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लाया गया है।

Toyota ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा का फेसलिफ्ट मॉडल (Toyota Glanza Facelift) लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 10.49 लाख रुपये है। पुराने मॉडल की शुरुआती कीमत 6.73 लाख रुपये थी, यानी नए मॉडल की कीमत में 26,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई ग्लैंजा में अपडेटेड डिजाइन, वेंटिलेटेड सीट्स, नए पेट्रोल इंजन और बेहतर फीचर्स दिए गए हैं।

Toyota Glanza Facelift

Toyota Glanza Facelift भारत में हो गई लॉन्च (Photo: X handle/@Toyota_India)


Toyota Glanza Facelift का डिजाइन हुआ अपडेट

नई Toyota Glanza के फ्रंट डिजाइन में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें नया बंपर, रीडिजाइन ग्रिल और सैटिन सिल्वर एक्सेंट दिए गए हैं। इसके अलावा, मेश-स्टाइल ग्रिल और बोनट के आगे क्रोम फिनिश के साथ Toyota का लोगो मिलता है।

End of Feed