पेट्रोल-डीजल की टेंशन होगी खत्म! जल्द लॉन्च होंगी ये शानदार 7-सीटर Hybrid SUV, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय बाजार में कई कंपनियां Hybrid और Plug-in Hybrid तकनीक वाली 7-सीटर SUV उतारने की तैयारी कर रही हैं। इनमें Kia, MG, Renault और Nissan जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं।

भारत में 7-सीटर एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है। बड़ी फैमिली के लिए ज्यादा सीटिंग स्पेस, एसयूवी का रोड प्रेजेंस और लंबी दूरी के सफर में बेहतर कम्फर्ट के कारण इस सेगमेंट को काफी पसंद किया जाता है। आने वाले समय में कई कंपनियां Hybrid और Plug-in Hybrid तकनीक वाली 7-सीटर SUV भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं। Kia, MG, Renault और Nissan जैसी कंपनियां अलग-अलग कीमत और सेगमेंट में नई तीन-पंक्ति वाली SUVs लाने की तैयारी कर रही हैं-

Top Upcoming Hybrid 7 Seater SUV

जल्द लॉन्च होंगी ये शानदार 7-सीटर Hybrid SUV

Kia Sorento Hybrid

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम Kia Sorento का आता है। कंपनी भारत में इसे 4 सितंबर 2026 को लॉन्च करने की तैयारी में है और इसकी प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। Sorento को Kia की भारतीय लाइनअप में Seltos के ऊपर रखा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल Strong Hybrid पावरट्रेन मिल सकता है, जो करीब 230PS की पावर देने में सक्षम हो सकता है। इसके साथ डीजल इंजन का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है।

End of Feed