ऑटो न्यूज़

सावधान! एक्सप्रेसवे और हाईवे पर बढ़ेगा टोल, कीमतों में इतना होगा इजाफा

हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जानकारी दी है कि सभी राष्ट्रीय राजमार्गों यानी हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लगने वाले टोल टैक्स में अब बढ़ोत्तरी की जाएगी। हर साल NHAI द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर लगने वाले टोल टैक्स में बदलाव किया जाता है। इस साल व्होल्सेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी का फैसला लिया गया है।

Image

सावधान! एक्सप्रेसवे और हाईवे पर बढ़ेगा टोल

Photo : iStock

Toll Tax Hike: हाईवे और एक्सप्रेसवे की बदौलत अब देश में सड़क के माध्यम से यात्रा करना बेहद सुविधाजनक हो गया है। जब कभी भी हम हाईवे और एक्सप्रेसवे से यात्रा करते हैं तो हमें टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ता है। अगर आप भी राष्ट्रीय हाईवे या एक्सप्रेसवे के माध्यम से यात्राएं करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जानकारी दी है कि सभी राष्ट्रीय राजमार्गों यानी हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लगने वाले टोल टैक्स में अब बढ़ोत्तरी की जाएगी।

ये एक्सप्रेसवे और हाईवे होंगे प्रभावित

हर साल NHAI द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर लगने वाले टोल टैक्स में बदलाव किया जाता है। इस साल व्होल्सेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी का फैसला लिया गया है। इस फैसले से कुल 855 टोल प्लाजा प्रभावित होंगे। NHAI द्वारा लिए गए इस फैसले का असर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, NH-9, पूर्वी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे समेत अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर देखने को मिलेगा।

कितना बढ़ेगा टोल टैक्स

NHAI द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार सभी राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर वसूले जाने वाले टोल टैक्स में 4-5% जितनी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। अधिकारियों का कहना है कि टोल में किया गया वर्तमान बदलाव वार्षिक रूप से किये जाने वाले बदलावों के अनुरूप है। साथ ही NHAI ने यह भी कहा है कि टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी से प्राप्त होने वाली अतिरिक्त कमाई का इस्तेमाल राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे की मरम्मत और निर्माण में किया जाएगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article