Times Drive Auto Summit & Awards 2025: नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, दो पहिया वाहन के साथ देने होंगे दो हेलमेट

Times Drive Auto Summit & Awards 2025: टाइम्स नाउ के कार्यक्रम टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट और अवॉर्ड 2025 में मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन के साथ दो हेल्मेट दिये जाएंगे। बता दें कि दो पहिया वाहन खरीदने पर अभी एक हेल्मेट साथ में मिलता है, लेकिन जल्द ही दो हेल्मेट मिलेंगे।

Times Drive Auto Summit & Awards 2025: टाइम्स नाउ के कार्यक्रम टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट और अवॉर्ड 2025 में मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन के साथ दो हेलमेट दिये जाएंगे। बता दें कि दो पहिया वाहन खरीदने पर अभी एक हेल्मेट साथ में मिलता है, लेकिन जल्द ही दो हेल्मेट मिलेंगे।

Nitin Gadkari

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

सालाना 4.80 लाख सड़क दुर्घनाएं

उन्होंने कहा कि आज ही हमने एक फाइल पर दस्तखत किए हैं जिसके तहत दो पहिया बेचने वाले जब वाहन बेचेंगे तो उसके साथ दो हेलमेट देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में 4.80 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और 1.88 लाख मौतें होती हैं जिनमें से 10 हजार बच्चों की मौत होती हैं। अब दो पहिया बेचने वालों को दो हेलमेट देना पड़ेगा, क्योंकि किसी की लड़ाई में, कोरोना में मौतें नहीं होती हैं, बल्कि लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा रहे हैं।

End of Feed