Times Drive Auto Summit: बायो फ्यूल और इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकार का क्या है प्लान, नितिन गडकरी ने विस्तार से बताया

टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी पहुंचें। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और इसके महंगे होने के कारण लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने से बचते हैं, इससे निपटने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इस मुद्दे पर नितिन गडकरी ने विस्तार से बात की।

Times Drive Auto Summit & Awards 2025: टाइम्स नाउ के कार्यक्रम टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट एंड अवॉर्ड 2025 में मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बायो फ्यूल, इलेक्ट्रिक वाहनों, सड़क दुर्घटनाएं, हाईवे पर ढाबे, सड़क निर्माण जैसे कई मुद्दों पर विस्तार से बात की। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और इसके महंगे होने के कारण लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने से बचते हैं, इससे निपटने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इस मुद्दे पर गडकरी ने कहा- जितनी कारें मार्केट में उपलब्थ हैं, उनकी रेंज 450 किमी. तक है, स्कूटर की रेंज 120 किलोमीटर है, एक स्कूटर 24-26 किलोमीटर चलता है, ये रात भर में चार्ज हो सकती है। इसलिए टू-व्हीलर में चार्जिंग की दिक्कत नहीं है।

Nitin Gadkari

नितिन गडकरी

चार्जिंग की समस्या पर काम

गडकरी ने कहा, अभी जो कारें आ रही हैं वो 300-350 किमी. से ऊपर है। शहरों में 80-100 किमी. से ऊपर नहीं चलाते। समस्या ये होती है कि मुंबई से दिल्ली आना ह या दिल्ली से देहरादून जाना है या चंडीगढ़ जाना है, तो चार्जिंग की जरूरत है। एनएचआई की तरफ से 670 जगहों पर चार्जिंग स्टेशन लग रहे हैं। पहले चार्जर की समस्या था, अब एक ही चार्जर पर हर वाहन चार्ज हो जाएगा। अब इलेक्ट्रिक बसें भी आ रही हैं।

End of Feed