Most Affordable ADAS Car In India: भारतीय कार मार्केट दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार मार्केट है और पिछले कुछ सालों में इस मार्केट में बहुत तेजी से बदलाव हुए हैं। जहां एक तरफ अब SUV कारों को ज्यादा पसंद किया जाने लगा है, वहीं कार के सेफ्टी फीचर्स को लेकर भी लोग काफी जागरूक हुए हैं। अब कार खरीदते हुए लोग बहुत ही करीब से कार के सेफ्टी फीचर्स के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। कार में सेफ्टी के लिए ADAS (एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) फीचर्स दिए जाते हैं। भारत में कार खरीदते हुए लोग कोशिश करते हैं कि उनके द्वारा खरीदी जा रही कार में ADAS जरूर हो। लेकिन ADAS में काफी एडवांस्ड रेडार सिस्टम और सेन्सर्स का इस्तेमाल होता है जिस वजह से ADAS वाली कारों की कीमत बढ़ जाती है। क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे किफायती ADAS कार कौन सी है?
भारत की सबसे किफायती ADAS कार
भारत में सबसे किफायती ADAS कार दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी ह्यून्दे की वेन्यू N लाइन है। भारत में ह्यून्दे वेन्यू N लाइन की शुरुआती कीमत 12 लाख रुपये है और इस कीमत में ADAS फीचर्स प्रदान करने वाली यह भारत में इकलौती कार है। कार में आपको फ्रंट कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, एडेप्टिव हाई बीम असिस्ट जैसे ADAS फीचर्स देखने को मिलते हैं।
ह्यून्दे वेन्यू N लाइन इंजन और अन्य खास फीचर्स
ह्यून्दे वेन्यू N लाइन में आपको 998cc का इंजन 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है और यह इंजन 118 हॉर्सपावर की ताकत और 172nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। कार में 6 ऐयरबैग, 8 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4 स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। ह्यून्दे वेन्यू N लाइन एक 5 सीटर मिड साइज SUV कार है।
